फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Neelganga Area Shops Fire Three Fire Fighters Used To Dosed It Off

Ujjain News: उज्जैन के नीलगंगा क्षेत्र की दुकानों में लगी आग, लाखों का माल खाक, तीन दमकलों की मदद लेनी पड़ी

Mon, 08 Jul 2024 11:03 AM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:03 AM IST
सार

सोमवार सुबह करीब पांच बजे नीलगंगा क्षेत्र की तीन दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह से आसपास धुआं ही धुआं हो गया।  

विज्ञापन
Ujjain Neelganga Area Shops Fire Three Fire Fighters Used To Dosed It Off
नीलगंगा इलाके में लगी आग से पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया।

विस्तार

उज्जैन के नीलंगगा इलाके की तीन दुकानों में सोमवार सुबह करीब पांच बजे आग लग गई। देखते ही देखते लाखों का माल जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरा इलाका धुएं से भर गया था। 
विज्ञापन


फायरमैन अंकित राजपूत ने बताया कि सोमवार सुबह 5:00 बजे पता चला कि नीलगंगा थाना क्षेत्र की तीन दुकानों में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद ही हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां हमने तुरंत आग को बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए तीन दमकलों का सहारा लेना पड़ा। घटनास्थल पर नीलगंगा थाना पुलिस भी पहुंच चुकी थी। पुलिस ने बताया कि जिन दुकानों में आग लगी है, उनमें एक टायर की, दूसरी फैब्रिकेशन और तीसरी दुकान डेंटिंग-पेंटिंग की है। पुलिस ने बताया कि आग सुबह पांच बजे लगी है। यह आग कैसे लगी और इस आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। उसके बाद ही इन सवालों के जवाब मिल सकेंगे।  
विज्ञापन

सुबह 5 बजे लगी आग को कुछ इस प्रकार बुझाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पांच बजे लगी आग को कुछ इस प्रकार बुझाया गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed