फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   'I get scolded for not allowing common devotees to enter the sanctum sanctorum of Mahakal', MP's pain

Ujjain News: 'महाकाल के गर्भगृह में आम भक्तों को प्रवेश न मिलने पर मां की सुननी पड़ती है डांट', सांसद का दर्द

Sun, 28 Dec 2025 08:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 08:59 PM IST
सार

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने दिशा बैठक में कहा कि उनकी 85 वर्षीय मां गर्भगृह में दर्शन न मिलने से दुखी रहती हैं। उन्होंने आम श्रद्धालुओं के लिए सीमित या स्लॉट आधारित गर्भगृह प्रवेश व्यवस्था की मांग की। 4 जुलाई 2023 से यह प्रवेश बंद है।

विज्ञापन
'I get scolded for not allowing common devotees to enter the sanctum sanctorum of Mahakal', MP's pain
महाकाल के गर्भगृह में आम भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित होने की आवाज अब सांसद ने उठाई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरी 85 वर्षीय मां के पैरों में दर्द रहता है, लेकिन इसके बावजूद भी वह प्रतिदिन बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर जाती है। कभी बैरिकेड तो कभी नंदी हॉल से वह बाबा महाकाल के दर्शन तो करती हैं, लेकिन हर बार उनकी इच्छा यही रहती है कि वह भी गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और दर्शन कर सकें, लेकिन जब उन्हें गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलता तो वे मुझ पर भी नाराज हो जाती हैं और ऐसी व्यवस्था को कोसने लगती हैं। यह बात उज्जैन-आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने जिला विकास एवं समन्वय तथा निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कही।

विज्ञापन


देश-विदेश से बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की बस यही कामना होती है कि वह गर्भगृह में जाकर भगवान का स्पर्श कर पाए, लेकिन श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियम इतने कठोर हैं कि किसी को गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाता है। कलेक्टर और श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह को चाहिए कि वह गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भी कुछ ऐसी व्यवस्था करें जिससे कि आम श्रद्धालु भी बाबा महाकाल को स्पर्श करने के साथ ही उनका पूजन अर्चन कर सकें। भले ही इसके लिए स्लॉट बुकिंग करना पड़े या अन्य को कोई उपाय करना पड़े लेकिन आम श्रद्धालुओं की भावना को भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'सिंहस्थ प्रशासन का आयोजन नहीं सभी की जिम्मेदारी', जाम में गाड़ियां हटवाते बोले सांसद फिरोजिया
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 से बंद हैं गर्भगृह में प्रवेश
4 जुलाई 2023 से श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने आम श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगा दी थी, यह रोक लगाने का कारण स्पष्ट था कि प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आ रहे थे। इसमें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गर्भगृह में भी पहुंचते थे। श्रद्धालुओं के गर्भगृह में पहुंचने से जहां शिवलिंग के क्षरण का खतरा था वहीं बैरिकेड से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को भी बाबा महाकाल का शिवलिंग ठीक से दिखाई नहीं देता था यही कारण है कि गर्भ गृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed