{"_id":"682c51ad544696732a0cf4f0","slug":"husband-angry-wifes-second-marriage-in-anger-kidnapped-wifes-second-husband-police-rescued-him-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2969491-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: पत्नी की दूसरी शादी से नाराज था शख्स, गुस्से में कर लिया दूसरे पति का अपहरण, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: पत्नी की दूसरी शादी से नाराज था शख्स, गुस्से में कर लिया दूसरे पति का अपहरण, पांच गिरफ्तार
Tue, 20 May 2025 04:33 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 04:33 PM IST
सार
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकेबंदी की और लोकेशन ट्रैक कर रतलाम की ओर जाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। रोहित को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। मुख्य आरोपी विनोद सहित लखन भूरिया, अतीक अब्बास, अमित चौहान और अजय राकवा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में अपहरण का एक अनोखा मामला सामने आया। एक शख्स ने अपनी पत्नी की दूसरे पति का अपहरण कर लिया। महिला की ओर से शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर आरोपियों का पकड़ लिया। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विनोद कछावा से ज्योति की शादी हुई थी, लेकिन दोनों में पारिवारिक विवाद बढ़ा और दोनों अलग हो गए। इसी बीच ज्योति ने घोसला में रहने वाले रोहित से शादी कर ली। इस बात से नाराज होकर विनोद ने ज्योति पर नजर रखी और चिंतामन से लौटते समय उसने अपने साथियों के साथ रोहित का अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बांधवगढ़ जंगल से हटे जंगली हाथी, संजय गांधी टाइगर रिजर्व की तरफ बढ़े, वीडियो आया सामने
विज्ञापन
चिंतामन थाना प्रभारी हेमराज यादव के अनुसार ज्योति नामक युवती अपने भांजे सुमित के साथ थाने आई और बताया कि दो कार में सवार होकर आए युवकों ने उसके पति रोहित का अपहरण कर लिया है। यह सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अपहरण करने वालों की लोकेशन तलाशी। पता चला कि वे रोहित को लेकर रतलाम की ओर गए हैं। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को हिरासत में लेकर रोहित को उनके कब्जे से छुड़ा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विनोद कछावा, लखन भूरिया, अतीक अब्बास, अमित चौहान, अजय राकवा हैं। मुख्य आरोपी विनोद है।
ये भी पढ़ें- शहरों के विकास के लिए प्राधिकरण बनाने को मंजूरी,घायल को अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार
पति के साथ दर्शन करने गई थी
ज्योति ने पुलिस को बताया कि वह पति रोहित के साथ चिंतामन गणेश के दर्शन करने गई थी। साथ में भांजा सुमित भी था। रात वह लौट रही थी तब जवासिया ब्रिज के निकट रोहित की बाइक के आगे दो कार आ गईं। रोहित ने बाइक रोकी। कार में से उतरे युवकों ने रोहित के साथ मारपीट की और उसे खींच कर कार में ले गए।
