फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Horrific accident in Ujjain: Dumper hits parked bus, dozens of children injured

Ujjain News: खड़ी बस को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, दर्जन भर बच्चे घायल, इंदौर की एकेडमी में करते हैं पढ़ाई

Wed, 15 Jan 2025 08:36 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2025 08:36 PM IST
सार

एक डंपर के चालक ने बस को टक्कर मार दी, हादसे में बस में बैठे बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बच्चों को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां, उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Horrific accident in Ujjain: Dumper hits parked bus, dozens of children injured
सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदौर से उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए बस में सवार होकर आए फिजिकल अकादमी के दर्जनभर बच्चे सड़क हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक जाम होने के चलते बच्चों से भरी बस सड़क किनारे खड़ी की गई थी। तभी सामने से तेज रफ्तार डंपर आया और उसने बस को टक्कर मार दी, जिससे फिजिकल अकादमी में आर्मी की तैयारी करने वाले 12 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद चिंतामण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों ने ट्रक के कांच भी फोड़ दिए।

विज्ञापन

जाम खुलने का कर रहे थे इंतजार, तभी हो गई दुर्घटना

फिजिकल अकादमी के चेतन चौरसिया ने बताया कि पुल पर जाम होने के कारण बस को डायवर्ट किए गए रोड पर रोका गया था। जाम खुलने का इंतजार किया जा रहा था। इस दौरान एक डंपर के चालक ने बस (क्रमांक एमपी 09 एफए 7346) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में बैठे बच्चे घायल हो गए। बच्चों के घायल होते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां, उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed