फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   High-Drama at College: NSUI Performs Principal's 'Aarti' in Unique Protest, Alleges Partiality Toward ABVP

उज्जैन: महाविद्यालय प्राचार्या की आरती उतारकर एनएसयूआई ने दर्ज कराया अनोखा विरोध, अभाविप पर पक्षपात का आरोप

Sat, 26 Sep 2026 07:43 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 07:43 PM IST
सार

माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में गणेश प्रतिमा विसर्जन और ढोल-डीजे की अनुमति को लेकर एनएसयूआई और कॉलेज प्रशासन आमने-सामने आ गए। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या के सामने लड्डू रखकर प्रतीकात्मक आरती उतारी। प्राचार्या ने आरोपों से इनकार किया। विवाद के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामला अनुशासन समिति को सौंप दिया। 

विज्ञापन
High-Drama at College: NSUI Performs Principal's 'Aarti' in Unique Protest, Alleges Partiality Toward ABVP
विरोध स्वरूप इस तरह प्राचार्य के सामने रख दिए लड्डूू

विस्तार

शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में गणेश उत्सव के समापन और प्रतिमा विसर्जन को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। विसर्जन कार्यक्रम और ढोल-डीजे की अनुमति को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई और कॉलेज प्रशासन आमने-सामने आ गए। विरोध दर्ज कराने के अनोखे तरीके के तहत एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह के सामने टेबल पर लड्डू रखकर उनकी प्रतीकात्मक आरती उतारी। विवाद बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की जांच अनुशासन समिति को सौंप दी है।

विज्ञापन


विसर्जन और डीजे की अनुमति पर बढ़ा विवाद
घटनाक्रम की शुरुआत अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हुई। कॉलेज परिसर में पिछले दिनों स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए छात्रों ने ढोल-डीजे और महाआरती की अनुमति मांगी थी। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने पहले वादा किया था कि आयोजन में कोई राजनीतिक संगठन शामिल नहीं होगा, बल्कि सभी छात्र और प्रशासन मिलकर विसर्जन करेंगे। हालांकि, शुक्रवार को प्राचार्या ने कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए ढोल-डीजे की अनुमति देने से इनकार कर दिया और बाहरी नेताओं के प्रवेश पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम यादव की बड़ी सौगात: भोपाल मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी आपकी प्रपोज्ड लेक सिटी?
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई का आरोप - विद्यार्थी परिषद से कराई गई आरती
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें विसर्जन की जानकारी दिए बिना एबीवीपी के पदाधिकारियों को बुलाकर आरती करवाई गई और प्रतिमा का विसर्जन भी करा दिया गया। इस पक्षपातपूर्ण रवैये से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या के कक्ष में पहुंचकर धरना दिया और विरोध स्वरूप उनकी आरती उतारकर लड्डुओं का भोग लगा दिया।

प्राचार्या का पक्ष और अनुशासनात्मक कार्रवाई
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रशासन ने केवल जिला प्रशासन द्वारा तय गाइडलाइन का पालन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसर में केवल कॉलेज के विद्यार्थी ही मौजूद थे, कोई बाहरी पदाधिकारी शामिल नहीं हुआ। प्राचार्या ने कहा लोकमान्य तिलक ने देश में एकता के उद्देश्य से गणेशोत्सव की शुरुआत की थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। प्राचार्या कक्ष में प्रवेश कर हंगामा करने वाले छात्रों पर कार्रवाई होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुशासन समिति ने घटनाक्रम और वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच शुरू कर दी है। बैठक के बाद दोषी पाए जाने वाले छात्रों पर नियमानुसार कार्रवाई तय की जाएगी।

 

आरती कर किया ऐसा प्रदर्शन

प्राचार्य के सामने रखे लड्डू। 
 

आरती कर किया ऐसा प्रदर्शन

आरती उतारते छात्र। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed