फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guddu Kalim murder case - Police searching for Danish and Sohrab...Search going on from Indore to Paslod

गुड्डू कलीम हत्याकांड: पुलिस को दानिश और सोहराब की तलाश, इंदौर में नानी के घर में दी पुलिस ने दबिश

Tue, 15 Oct 2024 10:36 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2024 10:36 AM IST
विज्ञापन
Guddu Kalim murder case - Police searching for Danish and Sohrab...Search going on from Indore to Paslod
गुड्डू कलीम, जिसकी हुई हत्या
पूर्व पार्षद एवं होटल व्यवसायी कलीम खान उर्फ गुड्डू की हत्या के मुख्य आरोपी उसके छोटे बेटे दानिश और दोस्त सोहराब शेख अब तक फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में इंदौर में दानिश की नानी के घर भी दबिश दी, लेकिन यहां आरोपी नहीं मिले। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की लेकिन उन्हें भी नहीं मालूम कि आरोपी कहां है। 
विज्ञापन


दानिश ने 12 बोर की जिस बंदूक से कलीम गुड्डू की हत्या की वह भी उसी के पास है। टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस ने सोहराब की दादी के घर पासलोद में भी दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिले। कलीम गुड्डू की हत्या को लेकर शहर में अब यह चर्चा बनी हुई है कि कलीम के भतीजे आरिफ की जान को भी खतरा हो सकता है। पुलिस टीम वजीर पार्क स्थित कलीम गुड्डू के घर के बाहर अब भी नजर रखे हुए हैं। एसपी ने दोनों फरार आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


इमरान का रिमांड पूरा
गुड्डू कलीम की हत्या और हत्या के प्रयास के दो मामलों में इमरान को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो उसने अभी तक कोई विशेष जानकारी नहीं दी है। जिस रिवाल्वर से फायर किए गए थे वह बरामद होना बाकी है। नीलोफर, आसिफ और जावेद को दो दिनों पहले ही जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed