फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Sharadiya Navratri to Last 10 Days, Goddess Durga to Arrive on an Elephant; Check Sthapana Muhurat

उज्जैन: 10 दिन की होगी शारदीय नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें घटस्थापना के शुभ मुहूर्त

Sat, 10 Oct 2026 08:29 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 08:29 PM IST
सार

इस बार शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करेंगे। बाजारों में रौनक और गरबा मंडलों में तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Ujjain: Sharadiya Navratri to Last 10 Days, Goddess Durga to Arrive on an Elephant; Check Sthapana Muhurat
पं. चंदन श्याम नारायण व्यास गादीपति, बाबा गुमानदेव हनुमान गढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि इस बार खास रहने वाला है। इस वर्ष नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगी। इसी दिन विजयादशमी यानी दशहरा भी मनाया जाएगा। बाबा गुमानदेव हनुमान गढ़ी के गादीपति पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार इस बार तिथि वृद्धि के कारण नवरात्रि 10 दिनों की होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा जिसे सुख-समृद्धि और व्यापार में वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और गरबा मंडलों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


घटस्थापना के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त
नवरात्रि के पहले दिन रविवार, 11 अक्टूबर को घटस्थापना और अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार विभिन्न चौघड़िया मुहूर्तों में कलश स्थापना कर सकते हैं। ये हैं शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
  • सुबह 7:49 से 9:17 बजे तक - चल चौघड़िया
  • सुबह 9:18 से 10:45 बजे तक - लाभ चौघड़िया
  • सुबह 10:46 से दोपहर 12:13 बजे तक - अमृत चौघड़िया
  • दोपहर 1:41 से 3:09 बजे तक - शुभ चौघड़िया
  • शाम 6:05 से 7:37 बजे तक - शुभ चौघड़िया
  • शाम 7:37 से रात 9:09 बजे तक - अमृत चौघड़िया
  • रात 9:10 से 9:31 बजे तक - चल चौघड़िया

पं. व्यास के मुताबिक प्रतिपदा तिथि शनिवार रात 9:21 बजे से शुरू होकर रविवार रात 9:31 बजे तक रहेगी। श्रद्धालुओं को निर्धारित शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नवरात्रि विशेष: नवरात्रि में मां बगलामुखी मंदिर में क्यों बंद हुए वीआईपी दर्शन? जानें मंदिर समिति का नया प्लान

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार मां दुर्गा का वाहन हाथी होगा। इसे शुभता, सुख-समृद्धि और व्यापार में वृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ अखंड ज्योत प्रज्वलित करने की भी परंपरा निभाई जाएगी।


बाजारों में लौटी रौनक
नवरात्रि के करीब आते ही उज्जैन के बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। पूजा सामग्री, माता की प्रतिमाओं और सजावट से जुड़ी वस्तुओं की दुकानें सज गई हैं। गरबा मंडलों ने भी आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में पारंपरिक गरबा के साथ डीजे और फिल्मी गीतों पर आधारित आयोजनों की भी तैयारी है। देर शाम शुरू होने वाले गरबा कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। नवरात्रि के दौरान दिन में व्रत-उपवास और पूजा-अर्चना होगी, जबकि शाम होते ही गरबा और उत्सव का माहौल बनेगा।

इस तरह धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्सव का संगम एक बार फिर उज्जैन में देखने को मिलेगा। श्रद्धालु घटस्थापना के शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं, वहीं गरबा मंडलों और बाजारों में अंतिम तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed