फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ganga Dashahara: Tiny Dancers Enchant Mahakal with Non-Stop Dance, Shiva Tandav Resonates in Divine Abode

गंगा दशहरा विशेष: महाकाल को अखंड नृत्य से प्रसन्न करने में जुटे नन्हे कलाकार, शिव तांडव से गूंजा बाबा का दरबार

Tue, 26 May 2026 02:14 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 02:14 PM IST
सार

उज्जैन के महाकाल मंदिर में गंगा दशहरा पर 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना आयोजित की गई। रसराज नृत्य संस्थान के 60 से अधिक कलाकारों ने शिव स्तुति, गणेश वंदना और भजनों पर प्रस्तुति दी। पिछले 38 वर्षों से चल रही इस परंपरा में विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई। 

विज्ञापन
Ganga Dashahara: Tiny Dancers Enchant Mahakal with Non-Stop Dance, Shiva Tandav Resonates in Divine Abode
तपती धूप में नृत्य आराधना जारी

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हर उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भी हर साल की तरह इस साल भी लगातार 16 घंटे नृत्य आराधना चल रही है। 16 घंटे बिना रुके महाकाल के प्रांगण में करीब 60 नन्हे कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। बाबा महाकाल को प्रसन्न करने के लिए गंगा दशहरा पर्व पर भगवान की आराधना नृत्य के माध्यम से की जा रही है। मंगलवार सुबह भस्म आरती के बाद शुरू हुई यह अखंड नृत्यांजलि देर रात शयन आरती तक लगातार 16 घंटे तक चलेगी। इस आयोजन में करीब 60 बच्चे और कलाकार भाग ले रहे हैं, जो बाबा महाकाल को नृत्य के माध्यम से प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन




रसराज नृत्य संस्थान बाबा महाकाल को प्रसन्न करने के लिए पिछले 38 साल से यहां नृत्य करा रहा है। यह रसराज नृत्य संस्थान द्वारा आयोजित इस अखंड नृत्य साधना की 38वीं वर्षगांठ है। संस्थान की निदेशक साधना मालवीय ने बताया कि इस बार भी नृत्यांजलि के माध्यम से विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की जा रही है। नृत्य प्रस्तुति सुबह से लगातार चल रही है, जो रात तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गंगा दशहरे पर अद्भुत रूप में दिखे श्री महाकाल, शीष पर विराजमान मां भागीरथी का हुआ पूजन
विज्ञापन
विज्ञापन


झूम रहे नन्हे कलाकार
इस आयोजन के लिए 5 से 50 साल तक की महिला कलाकारों ने एक महीने तक विभिन्न स्थानों पर अभ्यास किया। बच्चे और युवतियां शिव तांडव, पंचाक्षर स्तोत्र और भगवान शिव की आरती, गणेश वंदना, शिव स्तुति, माता स्तुति, प्रभु महिमा के साथ-साथ लोकगीत भजन आदि पर नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही है।


प्रत्येक समूह की 15 से 20 मिनट प्रस्तुति
महाकाल मंदिर में गंगा दशहरा पर मंगलवार सुबह 6:30 बजे से अखंड नृत्य आराधना शुरू हुई। यह कार्यक्रम लगातार 16 घंटे तक चलेगा। कलाकार शयन आरती तक भगवान महाकाल को नृत्यांजलि देंगे। यह नृत्य आराधना बिना रुके लगातार चल रही है। हर समूह को 15 से 20 मिनट का समय दिया गया है।

4 साल के बच्चों से महिलाएं तक शामिल
कार्यक्रम में 4 साल की बच्ची से लेकर 40 साल तक की महिला कलाकार प्रस्तुति दे रही हैं। कलाकार गणेश वंदना, शिव स्तुति, माता की आराधना, भजन और लोकगीतों पर नृत्य कर रहे हैं। इस आयोजन में 60 से ज्यादा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। विद्यार्थियों का तबला वादन भी आकर्षण का केंद्र है।

 

तपती धूप में नृत्य आराधना जारी

तपती धूप में नृत्य आराधना जारी

 

तपती धूप में नृत्य आराधना जारी

तपती धूप में नृत्य आराधना जारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed