फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gang stealing bundles of clothes caught, miscreants sold a suit worth Rs 5500 in the market for just Rs 550

Ujjain News: कपड़ों की गठानें चुराने वाली गैंग पकड़ाई, 5500 का सूट बदमाशों ने हाट बाजार में 550 में बेचा

Fri, 21 Feb 2025 09:19 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 09:19 PM IST
सार

मोंगिया गैंग ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से कपड़ों की गठानें चुराकर राजस्थान में सस्ते दामों पर बेच दीं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरपीएफ ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 2 महिलाएं फरार हैं। चोरी किए गए कपड़े हाट बाजार में बेहद कम कीमत पर बेचे गए।

विज्ञापन
Gang stealing bundles of clothes caught, miscreants sold a suit worth Rs 5500 in the market for just Rs 550
कपड़ों की गठानें चुराने वाली गैंग पकड़ाई, 5500 का सूट बदमाशो ने हाट बाजार मे मात्र 550 रुपए मे बे

विस्तार

उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रखी कीमती कपड़ों की गठानें राजस्थान की मोंगिया गैंग ने चुरा लीं और उन्हें हाट बाजार में बेहद कम कीमत पर बेच दिया। घटना 30 जनवरी को हुई, जब ग्वालियर की महिला व्यापारी ने करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की गठानें ग्वालियर भेजने के लिए लगेज पार्सल ऑफिस में बुक कराईं। इन्हें प्लेटफार्म-4-5 पर रखा गया था, जहां से गैंग के 4 महिला और 4 पुरुष सदस्यों ने गठानें उठाकर दूसरी ट्रेन में चढ़ा दीं।

विज्ञापन

आरपीएफ को चोरी की सूचना मिलने पर एसआई योगेंद्र पटेल और एसआई यशपाल सिंह की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। फुटेज में दिखे लोगों की तलाश राजस्थान के कोटा और बारां में की गई, जहां पता चला कि वे हाट बाजार में गुब्बारे और कपड़ों की दुकानें लगा रहे हैं। 20 दिन की खोजबीन के बाद दो महिलाओं सहित 6 चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

गिरफ्तार चोरों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 3 एवं 6 के तहत केस दर्ज कर इंदौर रेलवे न्यायालय में पेश किया गया, जबकि गैंग की दो फरार महिला सदस्यों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी किए गए कपड़े बारां जिले के अंता गांव के हाट बाजार में बेचे गए, जहां 5500 रुपये के सूट मात्र 550 रुपये में और कुछ कपड़े 100-50 रुपये में बेच दिए गए। आरोपियों ने विभिन्न बाजारों में कपड़े बेचकर पैसे बनाए और स्थान बदलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed