{"_id":"6577f2ed7778558c3900a0f1","slug":"fraud-in-the-name-of-assistant-administrator-in-mahakal-temple-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महाकाल मंदिर में सहायक प्रशासक के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी को मिला 2 दिनों का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महाकाल मंदिर में सहायक प्रशासक के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी को मिला 2 दिनों का रिमांड
Tue, 12 Dec 2023 11:13 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:13 AM IST
सार
Ujjain News: महाकाल मंदिर में सहायक प्रशासक के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया है। बता दें कि आरोपी ने 4.50 लाख रुपये ले लिये थे।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में सहायक प्रशासक के नाम पर धोखाधड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीलगंगा थाना एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि शास्त्रीनगर में रहने वाली विनिता पति रजनीश गुप्ता को शासकीय विभागों में नौकरी दिलाने का शुभम गुप्ता निवासी यादव कालोनी ने मई 2022 में झांसा दिया था और फरवरी 2023 तक 4.50 लाख रुपये ले लिये थे।
विज्ञापन
शुभम महाकाल मंदिर में सहायक प्रशासक की नौकरी दिलाने की बात कहीं थी। लेकिन रूपये लेने के बाद सहायक प्रशासक की नौकरी से मुकर गया और श्रम प्रकोष्ठ विभाग की नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र मोबाइल पर भेज दिया। विनिता ने अपने साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोपी से की गई पूछताछ
मामले में शुभम गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया था। जिसे न्यायालय में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर पूछताछ के लिये लिया गया है। उससे फर्जी नियुक्त पत्र बनाने के दस्तावेजों बरामद किये जाएगें। संभावना है कि उसकी धोखाधड़ी के शिकार कुछ लोग जल्द सामने आ सकते है।
विज्ञापन
