{"_id":"66e5a229f355e693e0064e2e","slug":"former-student-sachin-dubey-who-came-from-singapore-to-attend-the-hindi-day-celebration-of-vikram-university-gave-a-lecture-with-respect-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2105732-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: VU के हिंदी दिवस समारोह में शामिल होने सिंगापुर से आए पूर्व छात्र सचिन दुबे, व्याख्यान के बाद सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: VU के हिंदी दिवस समारोह में शामिल होने सिंगापुर से आए पूर्व छात्र सचिन दुबे, व्याख्यान के बाद सम्मान
Sat, 14 Sep 2024 10:23 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:23 PM IST
सार
तीन दशकों पूर्व के विद्यार्थी सचिन दुबे विश्व की फॉर्च्यून फाइव हंड्रेड कंपनी जीई में कार्यरत संप्रति वरिष्ठ वित्तीय सेवा विशेषज्ञ प्रबंध संचालक जीई एनर्जी फाइनेंशियल सर्विसेज सिंगापुर ने संस्थान में हिंदी दिवस समारोह में पधारे।
विज्ञापन
विक्रम विश्वविद्यालय के हिंदी दिवस समारोह में शामिल होने सिंगापुर से पधारे पूर्व विद्यार्थी सचिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदी सभी भाषाओं की जननी है, प्रबंध संकाय के विद्यार्थियों को स्व कौशल विकास के साथ-साथ नई वित्तीय बैकिंग प्रवत्तियों से अपने आप को परिमार्जित करना चाहिए। वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में असीमित रोजगार अवसरों का दोहन करने से ही वे अपने अस्तित्व को बनाए रखने में सफल हो सकेंगे।
विज्ञापन
उपरोक्त रोचक उद्गार दक्षिण पूर्व एशिया द्वीप देश सिंगापुर से पधारे विक्रम विवि उज्जैन के पूर्व एमबीए पं.ज.ने.व्यव. प्रबंध संस्थान के तीन दशकों पूर्व के विद्यार्थी सचिन दुबे विश्व की फॉर्च्यून फाइव हंड्रेड कंपनी जीई में कार्यरत संप्रति वरिष्ठ वित्तीय सेवा विशेषज्ञ प्रबंध संचालक जीई एनर्जी फाइनेंशियल सर्विसेज सिंगापुर ने संस्थान में हिंदी दिवस समारोह में अपने अभिनंदन वक्तव्य में प्रकट किए। इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थी युवा उद्यमी तरुण सूर्यवंशी तथा सुश्री प्रियल जैन ने भी अपने अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन
सत्र के अंत में उपस्थित रहे विद्यार्थीयों रोहित भट्ट, युवराज सिंह, दीपांशु नागपाल, अजय मीणा सुधांशु शर्मा, तनीषा खत्री प्रिंसी जैन ने करिअर एवं जीवन वृत्त संबंधी प्रश्नो से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। खूबसूरती से संजोए हुए इस अनूठे कार्यक्रम का संचालन संस्थान निदेशक प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता ने किया। एलुम्नी एडवाइजर संकाय सदस्य डॉ. नयनतारा डामोर ने आभार व्यक्त करते हुए संस्थान की प्रतिभाशाली विद्यार्थी सचिन, तरुण, सुश्री प्रियल से सीएसआर सहयोग की अपेक्षाओं को पूरा करने का आव्हान किया।
विज्ञापन
