{"_id":"670bb8ef82369e274f0b7dce","slug":"first-towards-friendship-then-ran-away-with-the-autonow-police-is-searching-for-the-young-man-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2210052-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: पहले दोस्ती की, फिर ऑटो लेकर हो गया फरार...अब पुलिस कर रही युवक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: पहले दोस्ती की, फिर ऑटो लेकर हो गया फरार...अब पुलिस कर रही युवक की तलाश
Sun, 13 Oct 2024 06:12 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 06:12 PM IST
सार
MP: दिनेश के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आया। उसकी सभी जगह तलाश करने के बाद मामले की शिकायत महाकाल थाने पहुंचकर दर्ज कराई। उसने दिनेश पर ऑटो चोरी की शंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महाकाल थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सिरोही में रहने वाला विरम पिता भूराराम वर्तमान में केसरबाग कॉलोनी पंवासा में निवास कर रहा है और ऑटो चलाने का काम करता है। उसकी ऑटो में कुछ समय पहले नयापुरा जैन मंदिर के पास कारीगरी का काम करने वाला दिनेश प्रजापति सवार हुआ था। उसने विरम के आटो का दो-तीन बार आने-जाने में उपयोग किया, दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। जब भी ऑटो की जरूरत होती, दिनेश प्रजापति कॉल कर विराम को बुला लेता था।
9 अक्तूबर को भी दिनेश ने पटनी बाजार बुलाया और विरम से रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिये कहा। वीरम ऑटो से उसे स्टेशन छोड़ने जा रहा था, तभी शिकारी गली के पास विरम ने ऑटो रोका और गली में ऑटो पार्ट्स की दुकान पर सामान लेने चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो ऑटो और दिनेश दोनों गायब थे। उसने दिनेश के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आया। उसकी सभी जगह तलाश करने के बाद मामले की शिकायत महाकाल थाने पहुंचकर दर्ज कराई। उसने दिनेश पर ऑटो चोरी की शंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।