फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Film actor Manoj Bajpayee visited Baba Mahakal in ujjain hindi news

Ujjain News: फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर की पूजा

Tue, 21 May 2024 12:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 May 2024 12:01 PM IST
सार

Ujjain: प्रसिद्ध अभिनेता मनोज वाजपेयी आज विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान के दर्शनों का लाभ लेने के साथ ही अपनी आने वाली नई फिल्म भैया जी की सफलता के लिए बाबा महाकाल से कामना भी की। 

विज्ञापन
Film actor Manoj Bajpayee visited Baba Mahakal in ujjain hindi news
मनोज वाजपेयी ने किये बाबा महाकाल के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे, जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन अर्चन किया।

विज्ञापन


मनोज वाजपेयी 24 तारीख को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म भैया जी की सफलता के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए थे। इन्होंने बाबा महाकाल के साथ ही महाकाल मंदिर के प्रांगण में स्थित श्री भैरव जी का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान अभिनेता मनोज वाजपेयी ने मीडिया से कहा कि मैंने बाबा महाकाल से क्या मनोकामना की यह तो मैं आपको नहीं बता सकता, लेकिन में सौभाग्यशाली हूं, जिसे बाबा महाकाल के दर्शन हुए। इस दौरान अपने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और पंडितों का भी आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed