फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Father Fired at Son Over Money Dispute, No Remorse on His Face After the Murder, Son Dies on the Spot

Ujjain : बेटे की हत्या के बाद चेहरे पर शिकन तक नहीं, पैसे न देने पर गुस्साए पिता ने चलाई गोली, मौके पर हुई मौत

Wed, 05 Feb 2025 03:48 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2025 03:48 PM IST
सार

जिले के माकड़ौन थाना क्षेत्र के सुचाई गांव में एक गुस्सैल पिता ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बेटे द्वारा पैसे न दिए जाने से नाराज पिता ने गुस्से में यह कदम उठाया, जिसका उसे बिल्कुल भी अफसोस नहीं है।

विज्ञापन
Ujjain: Father Fired at Son Over Money Dispute, No Remorse on His Face After the Murder, Son Dies on the Spot
बेटे को मारकर जेल चला गया पिता लेकिन चेहरे पर नहीं दिखा अफसोस

विस्तार

माकड़ौन थाना क्षेत्र के ग्राम सुचाई में हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जिसमें मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे अरविंद मालवीय की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगल मालवीय के व्यवहार के कारण क्षेत्र में किसी से भी उसके अच्छे रिश्ते नहीं थे। सोमवार की सुबह मंगल मालवीय और उसके बेटे अरविंद के बीच किराने की दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ। बताया जाता है कि अरविंद दुकान के पैसे अपने पिता को नहीं देना चाहता था। इस पर मंगल ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से बेटे पर दो गोलियां दाग दीं, जिससे पहली गोली सिर और पेट में लगी और अरविंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


माकड़ौन थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगल मालवीय को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान मंगल ने अपने बेटे की हत्या पर कोई पछतावा या अफसोस नहीं जताया। ना ही उसने इस मामले में कोई खास जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगल मालवीय का व्यवहार बहुत ही उग्र है और इसी कारण वह पूर्व में भी लोगों के गुस्से का कारण बन चुका है। कई लोगों ने पहले भी थाने में मंगल के खिलाफ आवेदन दिए थे
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड के पीछे पैसों का लेनदेन मुख्य कारण बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अरविंद मालवीय किराने की दुकान को अच्छे तरीके से चला रहा था लेकिन मंगल द्वारा पैसों की मांग करने पर वह उसे पैसे देने से मना कर रहा था, इसी बात से हुए विवाद के कारण गुस्से में आकर मंगल ने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पहले फायर के बाद अरविंद ने अपनी जान बचाने के लिए छत की ओर भागने की कोशिश की, तो मंगल ने पीछा कर दूसरा फायर किया, जिससे अरविंद की सिर में गोली लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना अरविंद की मां मधुकला और उसकी पत्नी रविना के सामने हुई, जिस पर उन्होंने पुलिस को बयान दिए हैं। 


घटिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतीश मालवीय ने इस हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे अपने भाई मंगल से लगभग 30 सालों से नहीं मिले थे। 30 साल पहले मंगल ने ग्राम सुचाई में अपनी ससुराल में घर जमाई बनकर रहने का फैसला लिया था, जिसके बाद से उनका संपर्क अपने परिवार के लोगों से टूट गया था। विधायक ने कहा कि इतने वर्षों बाद उन्हें भाई और भतीजे के बारे में जानकारी मिली। विधायक सतीश मालवीय ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed