{"_id":"641d21fe217ff0f58c0a4683","slug":"father-used-to-do-unethical-work-with-his-son-after-giving-him-alcohol-will-now-be-in-jail-for-10-years-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शराब पिलाकर बेटे से अनैतिक काम करता था पिता, मना करने पर ब्लेड मारता था, अब 10 साल जेल में रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शराब पिलाकर बेटे से अनैतिक काम करता था पिता, मना करने पर ब्लेड मारता था, अब 10 साल जेल में रहेगा
Fri, 24 Mar 2023 09:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 24 Mar 2023 09:37 AM IST
सार
उज्जैन न्यायालय ने बेटे के साथ गलत काम करने वाले पिता को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। पिता बेटे को शराब पिलाकर उसके साथ अनैतिक कृत्य करता था, साथ ही बात न मानने पर बेटे पर कभी ब्लेड से हमला कर देता था, तो कभी सिगरेट से जला देता था।
विज्ञापन
बेटी ने पिता की हत्या की
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्या आपने कभी सुना है कि कोई पिता इतना निर्दयी हो सकता है कि वह अपनी शारीरिक भूख मिटाने के लिए बेटे के साथ अनैतिक कृत्य करे। गुरुवार को उज्जैन न्यायालय में ऐसा ही एक मामला पहुंचा, जिसमें न्यायाधीश ने निंदनीय कृत्य को करने वाले पिता को दोषी करार देते हुए उसे 10 साल की सजा सुनाई है।
उप-संचालक अभियोजन डॉ. साकेत व्यास ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसका पति 12 वर्षीय पुत्र को जबरन शराब पिलाकर अनैतिक कृत्य करता है। वहीं उसे अश्लील फिल्म भी दिखाता है। विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता है। उसने बेटे के हाथ-पैर को कई बार ब्लेड से काटने के अलावा जलती सिगरेट से भी जलाया है। वहीं वह सात वर्षीय पुत्री के साथ भी अश्लील हरकत करता है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 377, 341, 354, 323, 506 भाग दो, 9(एम) सहपठित धारा 10पॉक्सो, 9(एन) सहपठित धारा 10 पॉक्सो, 11(3) सहपठित धरा 12 पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है।