{"_id":"6470928680290013b60f22c4","slug":"engineering-student-hanged-himself-police-seized-mobile-will-find-out-the-reason-on-the-basis-of-call-detail-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: इंजीनियरिंग के छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, कॉल डिटेल के आधार पर पता लगाएगी कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: इंजीनियरिंग के छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, कॉल डिटेल के आधार पर पता लगाएगी कारण
Fri, 26 May 2023 04:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 26 May 2023 04:35 PM IST
सार
उज्जैन में रहने वाले 22 वर्षीय युवक पवन अम्बोदिया ने फांसी लगाकर जान दे दी। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया और इस दौरान देर रात उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने उसका फोन जब्त किया है, ताकि घटना के कारणों का पता लग सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के गोपालपुरा में रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र ने गुरुवार रात अपने घर में फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह जब उसके पिता जगाने पहुंचे तो उसकी लाश कमरे में लटकी देखी। पिता का शोर सुनकर परिवार के लोग आ गए और सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव बरामद कर लिया और युवक का मोबाइल भी जब्त किया है।
माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि पवन पिता विनोद अम्बोदिया (22) इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है। गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया और इस दौरान देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह उसके पिता विनोद अम्बोदिया जब उसे जगाने के लिए कमरे में गए तो उन्हें बेटे की लाश लटकी मिली। पिता का शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है तथा अभी तक उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चला है। कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जाएगी।