{"_id":"66e7947a181a2fda450608f8","slug":"echo-of-jai-ganesh-in-the-court-of-baba-mahakal-decorated-in-the-form-of-shri-ganesh-in-bhasma-aarti-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2110818-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Mahakal Ujjain: बाबा महाकाल के दरबार में जय गणेश की गूंज, भस्म आरती में हुआ श्री गणेश स्वरूप में शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Mahakal Ujjain: बाबा महाकाल के दरबार में जय गणेश की गूंज, भस्म आरती में हुआ श्री गणेश स्वरूप में शृंगार
Mon, 16 Sep 2024 07:53 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:53 AM IST
सार
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह चार बजे जागे, जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दरबार में जय गणेश की गूंज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री गणेश स्वरूप के स्वरूप में बाबा महाकाल को शृंगारित किया जा रहा है। भस्मारती में कभी भांग तो कभी मावे व पूजन सामग्री से श्री गणेश के स्वरूप का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार सुबह भी भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को श्री गणेश स्वरूप में शृंगारित किया गया। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह चार बजे जागे, जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। इस दौरान बाबा महाकाल का भांग से श्री गणेश स्वरूप में शृंगार किया गया, जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार पर आज बाबा महाकाल सुबह चार बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का श्री गणेश के स्वरूप में शृंगार किया गया।
विज्ञापन
पुत्र के रूप में बाबा महाकाल का शृंगार देख आज श्रद्धालु काफी आनंदित हुए। इस अलौकिक शृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। आज भगवान का विशेष शृंगार कर उन्हें नवीन मुकुट से शृंगारित किया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल व जय श्री गणेश का उद्घोष भी किया।

महाकाल दरबार में जय गणेश की गूंज
