फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Dewas Tekri Controversy: In Ujjain too, MLA's son broke temple rules many times

Dewas Tekri Controversy: उज्जैन में भी कई बार विधायक पुत्र ने तोड़े मंदिर के नियम, हमेशा मामला जांच तक सिमटा

Tue, 15 Apr 2025 01:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 15 Apr 2025 01:33 PM IST
सार

विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर देवास टेकरी विवाद में केस दर्ज हुआ है। उज्जैन के महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी वह नियमों का उल्लंघन कर चुका है। भस्म आरती और कोविड प्रतिबंधों के दौरान गर्भगृह में प्रवेश कर विवादों में रहा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Dewas Tekri Controversy: In Ujjain too, MLA's son broke temple rules many times
रुद्राक्ष शुक्ला - फोटो : Instagram@rudrakshuklaa

विस्तार

इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर देवास टेकरी विवाद में केस दर्ज हो गया है। सामने आ रहा है कि रुद्राक्ष उज्जैन में भी कई बार मंदिर नियमों की अनदेखी कर चुका है। मामले में जांच भी हुई, पर कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


उज्जैन के पुजारियों का कहना है कि मंदिरों में पहुंचकर नियमों को तोड़ना रुद्राक्ष शुक्ला की आदत में शामिल है। रुद्राक्ष शुक्ला ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इसके पहले भी रुद्राक्ष शुक्ला मंदिरों में नियमों का उल्लंघन कर चुका है। 
विज्ञापन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी रुद्राक्ष नियमों का उल्लंघन कर चुका है। उस समय श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और तत्कालीन कलेक्टर ने जांच की बात की थी। इस मामले में जांच चलती रही जो कि अभी तक जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- टेकरी विवाद में विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला समेत नौ पर मामला दर्ज, गाड़ियां जब्त कीं


12 मार्च 2023 को रंग पंचमी पर रुद्राक्ष शुक्ला ने भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 26 सेकंड का वीडियो वायरल किया था, इसमें रुद्राक्ष शुक्ला मंदिर के पंडित और पुजारियों के साथ गर्भगृह में दिखाई दे रहा था। यह वीडियो वायरल होने के बाद जमकर बवाल मचा था, क्योंकि भस्म आरती के दौरान सिर्फ पंडित व पुजारियों को ही गर्भगृह में जाने की अनुभूति होती है लेकिन रुद्राक्ष शुक्ला भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में दिखा था। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम कुमार ने पूरे मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी लेकिन कुछ समय बाद इनकी भी पदस्थी अन्य जिले में हो गई। इस मामले में भी आज तक जांच चल रही है।



ये भी पढ़ें-  टेकरी विवाद में पुजारियों ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, आरोपी माफी मांगे नहीं तो...

उज्जैन के लोग कहते हैं कि 18 अगस्त 2021 को श्रावण मास के चौथे सोमवार को रुद्राक्ष शुक्ला ने कोविड-19 के प्रतिबंध के बावजूद भी बाबा महाकाल के गर्भगृह के गेट पर पहुंचकर फोटो खिंचवाई थी और इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था। फोटो वायरल होने के बाद जमकर हो हल्ला मचा था। तब भी इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही गई थी लेकिन इसमें भी कुछ नहीं हुआ। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed