फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Despite the pain, former Chief Minister Uma Bharti reached to see her adored Baba Mahakal

Ujjain News: दर्द के बाद भी आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं उमा भारती, नंदी के कानों में कही मनोकामना

Wed, 26 Feb 2025 06:39 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 06:39 PM IST
सार

महाशिवरात्रि पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का जलाभिषेक और पूजा की। अस्वस्थ होने के बावजूद कमर में पट्टा बांधकर पहुंचीं और नंदी हॉल में मनोकामना व्यक्त की। उनकी अगाध श्रद्धा और भक्ति ने सबका ध्यान खींचा। 

विज्ञापन
Despite the pain, former Chief Minister Uma Bharti reached to see her adored Baba Mahakal
उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह ही दोपहर को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक किया और उसके बाद गर्भगृह में ही बाबा महाकाल की भक्ति करते हुए ध्यान भी लगाया।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित बाला गुरु ने बताया कि मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बुधवार को बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। उमा भारती ने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक व दुग्ध से अभिषेक किया। जिसके बाद वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन रहीं बाबा महाकाल की विशेष पूजा अर्चना करने के बाद वे नंदी हॉल में पहुंचीं जहां उन्होंने नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना कही और माथा भी टेका।
विज्ञापन


कमर में पट्टा बांधकर पहुंचीं बाबा महाकाल के दर्शन करने
भगवा वस्त्र धारण कर उमा भारती बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं। बाबा महाकाल के दर्शन करने के दौरान एक विशेष बात देखी गई कि उनके कमर पर एक पट्टा बंधा हुआ था। जो कि इस बात की ओर इशारा कर रहा था कि वह वर्तमान में अस्वस्थ हैं, लेकिन बाबा महाकाल के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा है। यही कारण है कि इस दर्द के बावजूद भी वह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं और उन्होंने प्रतिवर्ष की तरह ही बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोनेशिया और थाईलैंड के फूलों से सजा है बाबा महाकाल का दरबार
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा महाकाल के आंगन को भव्य रूप से सजाया गया है। इस बार महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सहयोग से बेंगलुरु के व्यापारी द्वारा 2000 किलो से अधिक फूलों से मंदिर परिसर को सजाने का कार्य किया गया है। खास बात यह है कि, इन फूलों में 20 से अधिक प्रजातियां शामिल हैं, जिनमें से कई विदेशी फूल इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित अन्य देशों से मंगाए गए थे। इस भव्य सजावट में 140 लोगों की टीम ने लगातार मेहनत कर मंदिर को सजाया है। रेड्डी बंधुओं ने जानकारी देते हुए बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से महाकाल मंदिर की सजावट का कार्य कर रहे हैं। इस बार विशेष रूप से नंदी मंडपम को स्वर्ण महल का स्वरूप दिया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन गया है।

दर्द के बाद भी अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूजन अ

दर्द के बाद भी अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूजन अ

 

दर्द के बाद भी अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूजन अ

दर्द के बाद भी अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूजन अ

 

दर्द के बाद भी अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूजन अ

दर्द के बाद भी अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूजन अ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed