फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Demand for Priest Protection Act was raised in the provincial convention

Ujjain: प्रांतीय अधिवेशन में उठी पुजारी सुरक्षा एक्ट की मांग, प्रदेशभर के 3000 पुजारियों ने किया मंथन

Sun, 20 Oct 2024 08:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
Ujjain Demand for Priest Protection Act was raised in the provincial convention
प्रांतीय अधिवेशन में उठी पुजारी सुरक्षा एक्ट की मांग
पुजारियों को अपने अस्तित्व और अपनी आन बान शान को बचाने के लिए बलिदान भी देना पड़े तो देना होगा, देश के पुजारियों को एकजुट होना पड़ेगा, यही समय की मांग है> साथ ही पुजारियों को अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए जागरूक होना चाहिए।यह बात राजस्थान में पुजारी सेवक महासंघ द्वारा आयोजित प्रान्तीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महेश पुजारी उज्जैन ने राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह को मांग पत्र सौंपते हुए कही।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपते हुए आपने सरकार से पुजारी सुरक्षा एक्ट की मांग की, जिसके तहत पुजारी को सुरक्षा मिले। खाटू श्यामजी में जयपुर वालों की धर्मशाला में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और स्वस्तिवाचन कर किया गया। विशेष अतिथि हवामहल विधायक बाल मुकुंद आचार्य, सिविल लायंस विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व आईजी हरिप्रसाद शर्मा, महंत अवधेशाचार्य महराज, महंत मनोहर शरण शास्त्री, राजेन्द्र दास महाराज आदि रहे। आयोजन समिति के संरक्षक महंत मोहनदास चौहान, अशोक मिश्रा, गिरिराज माटोलिया ने आगंतुक अतिथियों का शाल दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अधिवेशन में पूरे प्रदेश से लगभग 3000 पुजारी एकत्रित हुए।
विज्ञापन


महेश पुजारी ने कहा कि पूरे देश के पुजारियों को एक-दूसरे को अपने-अपने स्थानो पर सहयोग और सम्मान देना चाहिए। जिस प्रकार अन्य लोगों को प्रोटोकॉल मिलता है, उसी प्रकार मंदिरों के पुजारियों को भी पुजारी वर्ग के लिए प्रोटोकॉल की सुविधा दिलाना चाहिए। मंदिरों का विकास हो, विकास का समर्थन पुजारी संघ करता है, लेकिन विकास में मंदिरों की मयार्दा और परंपराओं का भी ध्यान रखा जाए। मंदिरों को धर्मस्थल ही रखा जाए पर्यटक स्थल नहीं बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवेशन में पुजारियों की 11 प्रमुख मांगों पर मंथन किया गया। इसमें मंदिर को सरकारीकरण से मुक्त किया जाए, राजस्थान राजस्व विभाग के 1991 के परिपत्र को निरस्त किया जाए, पुजारी सुरक्षा एक्ट बनाया जाए, सनातन बोर्ड बनाया जाए, खाटू श्याम जी मास्टर प्लान 2021-2041 को रद्द किया जाए, पुजारी कल्याण बोर्ड बनाया जाए, पुजारियों को 30,000 रुपए मानदेय दिया जाए, मंदिरों में बिजली-पानी जैसी मूल-भूत सुविधा उपलब्ध करायी जाए, ओबीसी पुजारियों को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल किया जाए, अराजकिय मंदिरों की सम्पत्ति के विवादों के समाधान के लिए मंदिर ट्राइब्यूनल का गठन किया जाए का मांग पत्र सरकार को सौपा गया।


अधिवेशन में मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय कार्यकारिणी से महामंत्री मनोज जोशी, ब्रजमोहन शर्मा (सोयत), ओम प्रकाश पालीवाल (तनोडिया), प्रदेश अध्यक्ष पंकज जोशी, इंदौर जिला अध्यक्ष अजय शास्त्री, रतलाम जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उज्जैन से मुकेश खंडेलवाल, महेंद्र सिंह बेस, राकेश जोशी, आशीष अग्निहोत्री, रूपेश मेहता, राजेश बैरागी, सुरेश शर्मा, सूरज शर्मा, किशन पांडे, आशीष ठक्कर, राम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य सम्मिलित हुए। राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ प्रदेश महामंत्री रतन लाल शर्मा ने देशभर से पधारे सभी सम्माननीय पुजारियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया।

प्रांतीय अधिवेशन में उठी पुजारी सुरक्षा एक्ट की मांग

प्रांतीय अधिवेशन में उठी पुजारी सुरक्षा एक्ट की मांग

 

प्रांतीय अधिवेशन में उठी पुजारी सुरक्षा एक्ट की मांग

प्रांतीय अधिवेशन में उठी पुजारी सुरक्षा एक्ट की मांग

 

प्रांतीय अधिवेशन में उठी पुजारी सुरक्षा एक्ट की मांग

प्रांतीय अधिवेशन में उठी पुजारी सुरक्षा एक्ट की मांग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed