फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dead body of girl who went to drink water found in well, identified through slippers and jerkin

Ujjain News: पानी पीने गई बालिका का कुएं से मिला शव, चप्पल और जैकेट से पहचान, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 16 Nov 2024 10:35 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2024 10:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of girl who went to drink water found in well, identified through slippers and jerkin
कुएं से मिला बालिका का शव।
उज्जैन जिले में खेत पर काम कर रही एक बालिका शुक्रवार दोपहर पानी पीने के लिए पड़ोसी के खेत पर गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान कुएं के पास उसकी चप्पल और जैकेट दिखाई दी। शंका होने पर कुएं में खोजबीन शुरू की गई। लगभग आधे घंटे बाद उसका शव कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


तराना थाना के एसआई हरिराम अंगोरिया ने बताया कि ग्राम कोदरीखेड़ा में रहने वाला गुर्जर परिवार दोपहर में खेत पर काम कर रहा था। परिवार की 15 वर्षीय बालिका रचना पानी पीने के लिए पड़ोसी खेत मालिक मेहरबान सिंह के कुएं पर गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने सोचा कि वह घर चली गई होगी। लेकिन, जब वह घर भी नहीं पहुंची तो परिवार वाले दोपहर 2 बजे मेहरबान सिंह के खेत पर पहुंचे और आसपास खोजबीन की। इस दौरान कुएं के पास रचना की चप्पल और जैकेट पड़ी मिली। शंका होने पर ग्रामीणों को बुलाया गया और कुएं में तलाश की गई। करीब आधे घंटे बाद रचना का शव कुएं से निकाला गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। परिजनों का कहना है कि संभवतः पानी पीते समय उसका पैर फिसल गया होगा और वह कुएं में गिर गई। हालांकि, जैकेट और चप्पल बाहर मिलने के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। एसआई अंगोरिया के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed