{"_id":"67434c639f5dc0789c0617f5","slug":"cricketer-kunal-pandya-reached-the-shelter-of-baba-mahakal-with-his-family-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2350768-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: परिवार के साथ महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर कुणाल पंड्या, बोले- महसूस होती है सकारात्मक ऊर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: परिवार के साथ महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर कुणाल पंड्या, बोले- महसूस होती है सकारात्मक ऊर्जा
Sun, 24 Nov 2024 10:01 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:01 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेटर कृणाल पंड्या ने पत्नी और बच्चों के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में मत्था टेकते हुए पूजा-अर्चना की और नंदी हॉल में अपनी मनोकामना व्यक्त की। कृणाल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।
विज्ञापन
बाबा महाकाल की शरण मे परिवार के साथ दर्शन करनेपहुंचे क्रिकेटर कुणाल पंड्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। इसी क्रम में भारतीय क्रिकेटर कुणाल पण्ड्या सपत्नी महाकाल मंदिर में आए। उन्होंने पहले गर्भगृह की चौखट पर पहुंचे और बाबा महाकाल के सामने मत्था टेका। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारियों ने पूजन अर्चन करवाया और प्रसाद स्वरूप बाबा महाकाल का दुपट्टा पण्ड्या को भेंट किया। इसके बाद वे नन्दी हाल में पहुंचे, जहां उन्होंने नन्दी के कानों में मनोकामना कही। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
बता दें कि कुणाल पण्ड्या के साथ उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर बहुत बढ़िया लगा। वे यहां दूसरी बार पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी यहां दर्शन के लिए यहां आया था और वही सकारात्मक ऊर्जा आज भी महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि कुणाल पण्ड्या के साथ उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर बहुत बढ़िया लगा। वे यहां दूसरी बार पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी यहां दर्शन के लिए यहां आया था और वही सकारात्मक ऊर्जा आज भी महसूस हुई।
विज्ञापन
पहले वनडे में 26 गेंदों में अर्धशतक बनाया था कुणाल पंड्या ने
कृणाल का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनके पिताजी का नाम हिमांशु पांड्या और उनके छोटे भाई का नाम हार्दिक पांड्या है। कृणाल ने 27 दिसंबर 2017 में उनकी गर्ल फ्रेंड पांखुरी शर्मा से विवाह किया। उन्होंने 2021 में वनडे इंटरनेशनल मैच मे डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू वनडे इंटरनेशनल मैच में इतिहास रचा था। वह डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में महज 26 गेंदों में अर्धशतक बनाकर यह मुकाम हासिल किया है।