फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News couple was going to attend wedding ceremony an unknown vehicle hit them husband died wife injured

Ujjain News: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दंपती, अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पति की मौत, पत्नी घायल

Sun, 15 Dec 2024 07:18 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2024 07:18 AM IST
सार

वापस लौटते समय लखुंदर नदी के पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर घायल है। जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ujjain News couple was going to attend wedding ceremony an unknown vehicle hit them husband died wife injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में तराना के समीप ग्राम खारवा में रहने वाले दंपती शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से शाजापुर गए थे। वापस लौटते समय लखुंदर नदी के पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर घायल है। जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, तराना के समीप ग्राम खारवा के रहने वाले बहादुर पिता निर्भय सिंह गुर्जर उम्र 34 वर्ष अपनी पत्नी राजूबाई के साथ शाजापुर निवासी अपने मामा के घर शादी में गए थे। दोनों शाम को बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान लखुंदर नदी के पुल पर तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में बहादुर की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी राजू बाई गंभीर घायल है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों का परीक्षण किया और बहादुर की मौत की पुष्टि की। इसके बाद उसके शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार इनामी आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
महाकाल थाना क्षेत्र में हत्या सहित कई गंभीर अपराधों में दो साल से फरार इनामी आरोपी को महाकाल पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। शातिर आरोपी हर दिन अपनी लोकेशन बदल-बदल कर पुलिस को चैलेंज कर रहा था। अंतत: आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया अभियुक्त अब्दुल खालिद पिता अब्दुल रहीम शेख उम्र 42 वर्ष, निवासी 41 इलियास कॉलोनी, खजराना, इंदौर हैं। उस पर हत्या, दंगा, चोट पहुंचाने और आपराधिक षड्यंत्र सहित पॉक्सो अधिनियम के तहत गंभीर आरोप थे।


आरोपी अब्दुल खालिद को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा दस हजार रुपये इनाम की उद्घोषणा की गई थी। पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाया। यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा देने के लिए कई जगहों पर अपनी लोकेशन बदल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेजा जाएगा। कार्रवाई में थाना प्रभारी महाकाल नरेंद्र परिहार, उनि. हेमंत जादौन, प्रआर. मनीष यादव, आर. लक्षद्वीप की मुख्य भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed