फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Couple accused Neelganga police station in-charge first assaulted and then threatened to put them in lockup

Ujjain News: दंपति ने नीलगंगा थाना प्रभारी पर लगाए मारपीट के आरोप, कहा- लॉकअप में बंद किया, बेटे को भी पीटा

Sat, 31 Aug 2024 10:42 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2024 10:42 AM IST
सार

नीलगंगा थाना प्रभारी का कहना है कि धर्मेन्द्र पर उसके मुनीम ने धमकाने का आरोप लगाया था, इसी कारण उसे बुलाया गया था। धर्मेन्द्र पूरे परिवार के साथ थाने आया और अभद्रता की। इसके बाद उसे बलपूर्वक थाने से बाहर निकाला गया था।

विज्ञापन
Couple accused Neelganga police station in-charge first assaulted and then threatened to put them in lockup
दंपति ने नीलगंगा थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप।

विस्तार

उज्जैन जिले के नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक दंपति शुक्रवार रात जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचे। उन्होंने नीलगंगा थाना प्रभारी पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि उन्हें लॉकअप में बंद किया गया। साथ ही उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कवेलू कारखाना चौराहा पर रहने वाले धर्मेन्द्र प्रजापति ईंट सप्लायर का काम करते हैं। कुछ दिन पहले धर्मेन्द्र ने अपने मुनीम विक्की प्रजापति द्वारा बिल्डरों से हजारों रुपये लेकर लापता होने की शिकायत नीलगंगा थाना पुलिस से की थी। इस बीच मुनीम थाने पहुंचा और उसने धर्मेन्द्र के खिलाफ चाकू और पिस्टल दिखाकर धमकाने के साथ ही कार में बैठाकर मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार दोपहर धर्मेन्द्र को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया। कुछ देर बाद धर्मेन्द्र की पत्नी हंसा प्रजापति और पुत्र गौरव भी थाने पहुंच गए।  रात को अस्पताल पहुंचने पर प्रजापति दंपति ने आरोप लगाया कि उनके साथ थाने में थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया और स्टाफ ने मारपीट की। वहीं, उल्टा उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की धमकी दी गई। डॉक्टरों ने दंपति और उनके पुत्र का मेडिकल परीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलगंगा थाना प्रभारी का कहना है कि धर्मेन्द्र पर उसके मुनीम ने धमकाने का आरोप लगाया था, इसी कारण उसे बुलाया गया था। धर्मेन्द्र पूरे परिवार के साथ थाने आया और अभद्रता की। थाने में काफी भीड़ जमा हो गई थी। बाहर जाने के लिए कहा गया तो वे हंगामा करने लगे। उन्हें बलपूर्वक बाहर निकाला गया, थाने में अभद्रता और हंगामे की शिकायत दर्ज की गई। दंपति ने बाद में माफीनामा भी लिखकर दिया है। वहीं, प्रजापति दंपति का कहना है कि उनसे जबरदस्ती माफी लिखवाई गई है। उनके वकील के आने पर उन्हें रिहा किया गया है। बताया जा रहा है कि मुनीम दो साल से धर्मेन्द्र प्रजापति के यहां काम कर रहा है और उनके बीच लेन-देन का विवाद चला आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed