फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Councilor Maya Rajesh objected to supply of dirty water in Ujjain

Ujjain: गंदे पानी की सप्लाई पर पार्षद की आपत्ति, उपयंत्री को कहा- शहरवासी बीमार हुए तो कौन जिम्मेदार होगा

Mon, 20 Feb 2023 10:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 Feb 2023 10:26 PM IST
सार

पार्षद माया राजेश त्रिवेदी ने बताया कि शहर में हो रही गंदे पानी की सप्लाई पर मैंने आपत्ति जाहिर की है। इसे लेकर मैंने गुदरी पानी की टंकी के इंचार्ज उपयंत्री आशीष जाधव से मुलाकात की। साथ ही उनसे गंदे पानी की सप्लाई कैसे हो रही है, इसका कारण बताने को कहा।

विज्ञापन
Councilor Maya Rajesh objected to supply of dirty water in Ujjain
उपयंत्री को गंदे पानी की बोतल सौंपतीं पार्षद माया राजेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर में इन दिनों नलों के जरिए गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। यह पानी दुर्गंधपूर्ण होने के साथ ही मटमैला भी है। इस समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इसे पीने से शहरवासी बीमार भी हो सकते हैं। शहरवासी किसी बीमारी से पीड़ित न हों और उन्हें गंदे पानी की सप्लाई से जल्द छुटकारा मिल सके। इसलिए मैंने गुदरी पानी की टंकी के इंचार्ज उपयंत्री को गंदे पानी से भरी बॉटल देकर समस्या का जल्द निदान करने की बात कही है।

विज्ञापन


पार्षद माया राजेश त्रिवेदी ने बताया कि शहर में हो रही गंदे पानी की सप्लाई पर मैंने आपत्ति जाहिर की है। इसे लेकर मैंने गुदरी पानी की टंकी के इंचार्ज उपयंत्री आशीष जाधव से मुलाकात की। उनसे गंदे पानी की सप्लाई कैसे हो रही है, इसका कारण बताने को कहा। उन्होंने कहा कि जानकारी में सामने आया कि अभी गौ घाट शिप्रा नदी से यह सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन


निगमायुक्त से की गंदे पानी की सप्लाई बंद करने की मांग
पार्षद माया राजेश ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि तत्काल गंभीर नदी के पानी की सप्लाई नगर की जनता के हित में शुरू की जाए। आगे से इस प्रकार के गंदे पानी की सप्लाई पर रोक लगाई जाए। साथ ही शहर में जो गंदा पानी सप्लाई हुआ है, उसके जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed