फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Controversy among eunuchs: Rekha Bai accused Kumkum, said- took the jewelry of the ancestors

किन्नरों में विवाद: गुरू रेखाबाई ने चेले पर लगाए आरोप, कहा- पूर्वजों के जेवर ले गई, मकान भी करवा लिया अपने नाम

Sat, 08 Apr 2023 11:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 11:35 AM IST
सार

किन्नर रेखाबाई ने आवेदन के माध्यम से थाना प्रभारी को बताया कि वह और कुमकुम किन्नर 10 वर्ष से साथ रह रही थी। जिसने रेखाबाई को बिना बताये उनके मकान की  रजिस्ट्री खुद के नाम पर करवा ली।

विज्ञापन
Controversy among eunuchs: Rekha Bai accused Kumkum, said- took the jewelry of the ancestors
अपने साथियों के साथ थाने पहुंची किन्नर रेखाबाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के खाचरौद नगर की पुरानी किन्नर रेखाबाई गुरु रहमतबाई (उम्र 60 वर्ष) शुक्रवार शाम को अचानक अपने 20 से ज्यादा किन्नरों के साथ थाना खाचरौद पहुंची और चेले कुमकुम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक आवेदन देकर पूरे मामले की वैधानिक जांच करने की बात कही है। 
विज्ञापन


खाचरौद शहर की बुजुर्ग किन्नर रेखाबाई ने आवेदन के माध्यम से थाना प्रभारी को बताया कि वह और कुमकुम किन्नर 10 वर्ष से साथ रह रही थी। जिसने रेखाबाई को बिना बताये उनके मकान की  रजिस्ट्री खुद के नाम पर करवा ली। जिसकी जानकारी मैंने मेरे साथियों एवं मेरे चेले आशुबाई को भी दी थी। अभी कुछ दिनों पहले हमारे साथी एवं मेरी चेली आशुबाई मेरे खाचरौद स्थित घर पर आयी थी, तो मैंने उसे घर में रहने के लिये अनुमति दे दी थी, इसी बात पर कुमकुमबाई ने मुझसे विवाद किया था। 
विज्ञापन


पूर्वजों का सोना-चांदी लेकर भाग गई कुमकुम
वृद्ध किन्नर रेखाबाई ने चेले कुमकुम बाई पर खाचरौद स्थित मकान से पूर्वजों का सोना-चांदी के जेवर तथा रुपये लेकर खाचरौद से फरार होने का आरोप लगाया है। रेखाबाई ने बताया की कुमकुम हम लोगों के समाज में जगह-जगह फोन कर इस बात का आरोप लगा रही है कि हम लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमला करने की दी जा रही धमकी
बुजुर्ग किन्नर रेखा बाई ने बताया कि इस घटना के संबंध में इंदौर से पायल बाई, सपना बाई एवं मंदसौर से अनिता बाई उर्फ राहुल, दलौदा से हसीना बाई उर्फ ताईद उज्जैन से कसीस बाई कालुखेड़ा से दिपिका बाई, पिपलोदा से बिंदिया बाई, प्रताप गढ़ से जुलीबाई, निलोफर बाई कपासन आदि द्वारा हम लोगों को फोन पर बोला जा रहा है कि तुम लोगों ने कुमकुम के साथ मारपीट की है, अभी हम लोग आकर खाचरौद में तुम लोगों पर हमला करेंगे। इस हेतु मैं तथा मेरी चेला आशुबाई व पिंकीबाई काजलबाई, संतोषबाई, मुस्कानबाई, लक्ष्मीबाई, प्रियाबाई, जोधाबाई, सुनिताबाई . पायलबाई, रीना, रोशनी, भारती, कोमल, वासु रेशमा मौना कोयल, मीनाबाई के साथ आकर थाने पर सूचना दी है। वैसे इस मामले की खाचरौद पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।


आशु किन्नर को सौंपी गद्दी
बुजुर्ग किन्नर रेखाबाई ने अपनी गादी आशु किन्नर को सौंपने की बात भी मीडिया से कही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि खाचरौद क्षेत्र में कुमकुम किन्नर बधाई लेने आए तो उसे बधाई नहीं दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed