फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Dr. Yadav On Three-Day Ujjain Visit: To Join Baba Mahakal Sawari, Badnagar To Get Rs 22 Crore Gift

एमपी: तीन दिन उज्जैन में रहेंगे सीएम मोहन यादव, दशहरे पर महाकाल की सवारी में होंगे शामिल

Sat, 17 Oct 2026 10:31 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 10:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार से तीन दिवसीय उज्जैन दौरे पर रहेंगे। बड़नगर में 22 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। दौरे के दौरान गरबा महोत्सवों में शामिल होंगे और दशहरे पर महाकाल की पारंपरिक सवारी में भाग लेंगे।

 

विज्ञापन
CM Dr. Yadav On Three-Day Ujjain Visit: To Join Baba Mahakal Sawari, Badnagar To Get Rs 22 Crore Gift
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार से धर्मनगरी उज्जैन के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दशहरे के अवसर पर निकलने वाली भगवान महाकाल की पारंपरिक सवारी में शामिल होना उनके दौरे का मुख्य आकर्षण रहेगा।

मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत बड़नगर तहसील से करेंगे। वे रविवार दोपहर करीब एक बजे बड़नगर पहुंचकर गजनीखेड़ी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़नगर क्षेत्र को 22 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

विज्ञापन

इनमें सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले ऑडिटोरियम से जुड़े कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़क बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में होंगे शामिल
बड़नगर में कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम को उज्जैन पहुंचेंगे। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वे शहर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में शामिल होंगे। विजयादशमी के अवसर पर महाकाल मंदिर से दशहरा मैदान तक निकलने वाली भगवान महाकाल की पारंपरिक सवारी में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह दौरा उज्जैन के धार्मिक वैभव को बढ़ाने के साथ जिले के समग्र विकास को गति देने में महत्वपूर्ण होगा।

पढे़ं: कमलनाथ का सरकार पर हमला, बोले- मदद की पेशकश भी की; भाजपा ने किया पलटवार


सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़नगर विधायक जितेंद्र पंड्या, कलेक्टर रोशन सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने यातायात, बैरिकेडिंग, प्रकाश, पेयजल और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एसपी प्रदीप शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed