फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Crime Called a girl on pretext of deleting obscene video

Ujjain Crime: अश्लील वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर युवती को बुलाया, पिस्टल की नोक पर किया अपहरण

Mon, 24 Jun 2024 06:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2024 06:37 PM IST
सार

युवती को पिस्टल दिखाकर अपहरण करने के मामले में पुलिस ने छानबीन की, जिसमें उनको पता चला कि युवक पिछले काफी दिनों से एक अश्लील वीडियो के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। 

विज्ञापन
Ujjain Crime Called a girl on pretext of deleting obscene video
थाना महाकाल जी क्षेत्र में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में युवती को पिस्टल दिखाकर अपहरण करने के मामले में पुलिस ने छानबीन की, जिसमें उनको पता चला कि युवक पिछले काफी दिनों से एक अश्लील वीडियो के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। घटना वाले दिन भी उसने युवती को इसी वीडियो को डिलीट करने के नाम पर बुलाया था। जहां पर जैसे ही युवती पहुंची, उसने युवती को अपनी गाड़ी में बैठाया और पिस्टल से धमकाया। उसे लेकर खाचरौद जिला अपने घर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी युवती की सगाई की बात खाचरौद निवासी तनिष्क मूणत से चल रही थी। इस कारण युवती की पहचान तनिष्क से हुई थी। जनवरी में तनिष्क ने छात्रा के इंटरनेट मीडिया पर उसका अश्लील वीडियो भेजा था, जिसके बाद से वह लगातार उससे मिलने के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


19 जून को तनिष्क ने छात्रा को मिलने के लिए बड़नगर रोड पर शिप्रा नदी पर बने छोटे पुल पर मिलने के लिए बुलाया था। जहां तनिष्क कार लेकर खड़ा था। तनिष्क ने युवती से कहा था कि वह उसके सामने ही वीडियो डिलीट कर देगा। युवती उससे मिलने के लिए पहुंची तो तनिष्क ने उसे कार में जबरन बैठा लिया और कार अंदर से लाॅक कर ली। इसके बाद जब युवती ने पीने का पानी मांगा तो उसने नशीला पदार्थ मिला पानी पिला दिया, जिससे युवती बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को होश आया तो वह खाचराैद स्थित तनिष्क के घर में बंद थी। जहां उसके साथ आरोपित ने दुष्कर्म किया। युवती ने मौका पाकर परिवार के लोगों को खाचरौद में होने की जानकारी दी। उसके बाद कुछ लोग खाचरौद पहुंचे और युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उज्जैन लाए और यहां आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने तनिष्क के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल व पिस्टल जब्त की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed