फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bus Overturns on Indore-Ujjain Road: 20 Hurt, Drunk Driver Blamed

Road Accident: इंदौर-उज्जैन हाईवे पर बड़ा हादसा, मेघदूत होटल के पास पलटी यात्री बस; 20 यात्री हुए घायल

Sun, 28 Jun 2026 11:54 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 11:54 AM IST
सार

इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की यात्री बस मेघदूत होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक पर नशे की हालत में लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Bus Overturns on Indore-Ujjain Road: 20 Hurt, Drunk Driver Blamed
सपना ट्रैवल्स की बस पलटी हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की एक यात्री बस बीती रात करीब एक से 1:30 बजे के बीच भीषण हादसे का शिकार हो गई। इंदौर-उज्जैन रोड पर मेघदूत होटल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब 20 यात्री घायल हो गए। इनमें कुछ को मामूली, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बस इंदौर बस स्टैंड से सवारियां लेकर उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड के लिए रवाना हुई थी। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और कई लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेघदूत होटल के समीप चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और लापरवाही से बस चला रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के समय तेज बारिश भी हो रही थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore: इसरो के पूर्व प्रमुख भी रह गए दंग, मंदी के बीच IIT के 11 छात्रों को मिला एक-एक करोड़ रुपये का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से लौट रहा परिवार भी हादसे का शिकार
घायलों में इंदौर में एक शादी समारोह से लौट रहा एक परिवार भी शामिल है। यात्रियों ने बताया कि अचानक जोरदार झटका लगा और बस पलट गई। इसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के नीचे दब गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, बस जब्त
सूचना मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। कई यात्रियों का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed