फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Brahmin community protests against Timri Patan massacre

Ujjain News: टिमरी पाटन हत्याकांड के विरोध में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Sun, 09 Feb 2025 05:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 05:46 PM IST
सार

ज्ञापन में आरोपियों की गिरफ्तारी, उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Ujjain News: Brahmin community protests against Timri Patan massacre
ज्ञापन देने समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिमरी पाटन जबलपुर में हुए चार ब्राह्मणों के दबंगों द्वारा सामूहिक हत्याकांड के विरोध में जबलपुर बंद एवं राज्य व्यापी आंदोलन के तहत उज्जैन में प्रदर्शन कर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


ज्ञापन में आरोपीगणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनके अवैध संपत्तियों की जांच कर माफिया अभियान के तहत बुलडोजर चलाने, एक करोड रुपए की क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने तथा ब्राह्मणों पर अत्याचार बंद करने की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सीसी भारत सिंह यादव को दिया। उक्त ज्ञापन प्रदर्शन में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महामंत्री तरुण उपाध्याय, ब्राह्मण समाज पदाधिकारी नगर अध्यक्ष विनय कुमार ओझा, वीरेंद्र त्रिवेदी, पं. शैलेंद्र द्विवेदी, शैलेश दुबे, अभिजीत दुबे, विशाल राजोरिया, चंद्रशेखर शर्मा, नवल किशोर शर्मा, राजू निंबालकर, संजय दिवटे ,सीमा वानखेडे, विनायक लपालिकर, कमल किशोर तिवारी, सत्यनारायण उपाध्याय, डॉ निर्भय निर्दोष पाठक, मुकेश त्रिवेदी, सनी कौशिक, अनिल मंडलोई, सतीश शर्मा, आरके नगर अमित मिश्रा प्रणव पंड्या, रविंद्र मंडलोई, राजेश पंड्या, जितेंद्र दुबे, राहुल मिश्रा, भरत शर्मा एडवोकेट, पूर्व पार्षद दिलीप भार्गव, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में यह की मांग
टिमरी, पाटन जिला जबलपुर म. प्र. में ब्राह्मण परिवार के सदस्यों का जघन्य हत्याकांड किया गया है, जो सर्वथा निंदनीय है यह ब्राह्मण समाज के ऊपर दबंगों का घोर अत्याचार है। इस कारण ब्राह्मण समाज उज्जैन आपसे मांग करता है कि इस मामले में पीड़ित परिवार को तत्काल एक करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किए जाने का आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवई कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किए जाने की तथा तत्काल दोषी आरोपी व्यक्तियों के विरूद्ध अतिक्रमण कर किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करने की मांग ब्राहमण समाज करता है। इस संबंध में त्वरित उचित जांच की जाकर पीड़ित परिवार को तत्काल एक करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किए जाने का, आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किए जाने की तथा तत्काल दोषी अरोपी व्यक्तियों के विरूद्ध अतिक्रमण कर किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करने का कष्ट करें। आशा है आप इस संबंध में शीघ्र उचित कार्रवाई करने का कष्ट करेंगे अन्यथा संपूर्ण ब्राह्मण समाज को पूरे प्रदेश मे अंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed