फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Born Here, Now Demolition MP CM Mohan Yadav's 60-Year-Old Home Faces Wrecking Ball for Simhastha Road Widening

सिंहस्थ: जहां जन्मे CM मोहन, वो घर टूटेगा! 60 साल पुराने पैतृक मकान पर लाल निशान, बहन-दोस्त के घर भी जद में

Fri, 25 Sep 2026 04:33 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 04:33 PM IST
सार

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक 730 मीटर मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। योजना में 272 भवन प्रभावित होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक मकान और बहन कलावती यादव के मकान का हिस्सा भी सड़क चौड़ीकरण की जद में आया है। 

विज्ञापन
Born Here, Now Demolition MP CM Mohan Yadav's 60-Year-Old Home Faces Wrecking Ball for Simhastha Road Widening
सीएम मोहन यादव का पैतृक निवास का हिस्सा भी टूटेगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने जा रहे भव्य सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियां और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम तेजी से जारी है। इसी कड़ी में पुराने शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए खजूर वाली मस्जिद से लेकर गणेश चौक तक 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा करने की योजना पर नगर निगम ने अमल शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इस विकास कार्य की सबसे खास बात यह है कि नियम और जनहित सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 60 साल पुराना पैतृक मकान (रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग, मकान नंबर 180) जहां उनका जन्म हुआ, बचपन बीता और राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई वह भी इस सड़क चौड़ीकरण की जद में आ गया है। मुख्यमंत्री परिवार ने व्यक्तिगत यादों और भावनाओं से ऊपर उठकर शहर के विकास को प्राथमिकता दी है। नगर निगम की टीम ने सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर लाल निशान लगाए हैं, जिसके तहत मकान का लगभग 2.90 मीटर हिस्सा चौड़ीकरण की सीमा में आ रहा है। इतना ही नहीं, इसी मार्ग पर स्थित मुख्यमंत्री की बहन एवं उज्जैन नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव के मकान का भी लगभग 3.8 मीटर हिस्सा चौड़ीकरण में आ रहा है। इसके साथ ही पास में ही स्थित भाजपा महामंत्री जगदीश पांचाल के दो मंजिला मकान सहित कुल 272 भवनों को चिह्नित कर लाल निशान लगाए गए हैं।
विज्ञापन


शहर हित सर्वोपरि, निष्पक्षता से हो काम
नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी नागरिक उनके परिवार समान हैं। उन्होंने अधिकारियों को पूरी निष्पक्षता और बिना किसी भेदभाव के काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, सिंहस्थ 2028 और बढ़ते यातायात को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण बेहद जरूरी है। भले ही मकानों से कई पुरानी यादें जुड़ी हों, लेकिन शहर हित के आगे ये व्यक्तिगत चीजें मायने नहीं रखतीं। वहीं सीएम के बचपन के साथी और भाजपा महामंत्री जगदीश पांचाल ने भी खुशी-खुशी अपने मकान का हिस्सा देने की बात कही। उन्होंने यादें साझा करते हुए बताया कि इसी घर में रहते हुए डॉ. मोहन यादव ने पढ़ाई की, अखाड़े के दांव-पेच सीखे और छात्र राजनीति का पहला चुनाव जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-उज्जैन: हाउसिंग बोर्ड का बड़ा शिकंजा, एक नोटिस और टूट पड़ा दुखों का पहाड़; बेटी की शादी तक हो गई रद्द

प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एक नजर में
• मार्ग : खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक (अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए)
• मार्ग की लंबाई : 730 मीटर (2400 फीट)
• प्रस्तावित चौड़ाई : 15 मीटर
• कुल प्रभावित भवन : 272
• अनुमानित लागत : 9.80 करोड़

नगर निगम द्वारा जीवाजीगंज थाने के पास से नाप-जोख और डिमोलिशन की शुरुआती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री और उनके परिवार द्वारा स्वेच्छा से विकास कार्य का समर्थन किए जाने की पूरी उज्जैन में जमकर सराहना हो रही है।


दादा ने बनवाया था मकान
बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव के दादा रामचंद्र यादव ने वर्ष 1974 में यह मकान बनवाया था। इसी मकान में उनके दोनों बेटे पूनमचंद्र यादव और शंकरलाल यादव समेत परिवार के सदस्यों का बचपन बीता। पूनमचंद्र यादव के पांच बच्चों में नंदलाल यादव, नारायण यादव, मुख्यमंत्री मोहन यादव, ग्यारसी बाई और नगर निगम सभापति कलावती यादव शामिल हैं।

भावनाएं अपनी जगह विकास को प्राथमिकता
सीएम के भतीजे अनंत यादव जो वर्तमान में इस पुश्तैनी मकान में रह रहे हैं, वे एडवोकेट हैं। उन्होंने बताया हमारे मकान का करीब 12 फीट हिस्सा प्रभावित हो रहा है। इस क्षेत्र में एक नहीं हमारे पूरे परिवार के 5-6 मकान हैं। सभी का कुछ ना कुछ हिस्सा चौड़ीकरण की जद में है। हमें इसे सकारात्मक नजरिए से देखना चाहिए। मौजूदा मार्ग संकरा होने से यातायात और पार्किंग की समस्या रहती है। चौड़ीकरण होने से आवागमन सुगम हो जाएगा और क्षेत्र में भविष्य की व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बेहतर संभावना बनेगी।


निगम सभापति कलावती यादव का मकान, जो कि मुख्यमंत्री के बहन हैं, का घर भी होगा प्रभावित

 

मुख्यमंत्री के मकान पर हुई नंबरिंग

अन्य मकानों पर भी निशान लगाते कर्मी। 

 

मुख्यमंत्री के मकान पर हुई नंबरिंग

मुख्यमंत्री के मकान पर हुई नंबरिंग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed