फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi will go to Gujarat to hold an election meeting

Bharat Jodo Yatra: राहुल को गुजरात में प्रचार करने जाना था पर नहीं गए, आज दिनभर करेंगे विश्राम

Wed, 30 Nov 2022 12:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 30 Nov 2022 12:01 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को उज्जैन में विश्राम करेगी। राहुल गांधी को गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार जाने का कार्यक्रम था, लेकिन फिलहाल वह नहीं जा रहे। वह पूरा दिन विश्राम करेंगे और लोगों से मिलेंगे।  

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi will go to Gujarat to hold an election meeting
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को उज्जैन में विश्राम करेगी। राहुल गांधी को गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार जाने का कार्यक्रम था, लेकिन फिलहाल वह नहीं जा रहे। वह पूरा दिन विश्राम करेंगे और लोगों से मिलेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह उज्जैन पहुंची थी। मंगलवार को राहुल ने महाकाल के दर्शन करने के अलावा बड़ी आमसभा को भी संबोधित किया।
विज्ञापन


राहुल ने मंगलवार को आम सभा के दौरान केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारों को जमकर लताड़ा था। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में तपस्वियों की पूजा होती है। महाकाल भी सबसे बड़े तपस्वी थे और भगवान कृष्ण और श्री राम भी। हिंदू धर्म तपस्या और तपस्वियों का सम्मान करता है। वहीं, भाजपा की सरकार में तपस्वियों का सम्मान नहीं होता, बल्कि उनका अपमान होता है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में आई थी। तब दो दिन का विश्राम महाराष्ट्र की सीमा में लिया था। राहुल गांधी ने दो दिन गुजरात जाकर चुनावी सभाएं ली थीं। 21 नवंबर को उन्होंने सूरत और राजकोट में जाकर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया था। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को राहुल का गुजरात जाने का प्लान था। आखिर में इसे टाल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


240 किलोमीटर का तय करने के बाद रुकी यात्रा  
बुरहानपुर से उज्जैन तक भारत जोड़ो यात्रा ने 240 किलोमीटर की दूरी सात दिन में तय की। पहले यात्रा इंदौर में एक दिन का विश्राम लेने वाली थी, लेकिन बाद में तय शेड्यूल में बदलाव करते हुए यात्रा एक दिन पहले 29 नवंबर को उज्जैन पहुंची। एक दिन के विश्राम के बाद एक दिसंबर से यात्रा फिर शुरू होगी। बुधवार को यात्रा का 83वां दिन है। अब तक यात्रा 36 जिलों में जा चुकी है। यात्रा श्रीनगर में खत्म होगी और अभी 1209 किलोमीटर की दूरी यात्रा को और तय करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed