फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi's visit to Ujjain tomorrow, Congress leaders seen in hoardings in Tripund

Bharat Jodo Nyay Yatra: कल उज्जैन आएगी राहुल गांधी की यात्रा, होर्डिंग में त्रिपुंड में नजर आए कांग्रेस नेता

Mon, 04 Mar 2024 04:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 04:42 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन 5 मार्च को मक्सी से होगा। मक्सी में दोपहर का भोजन होगा। फिर यहीं पर परीक्षार्थियों से राहुल गांधी संवाद करेंगे। गांधी सबसे पहले महाकाल मंदिर जाकर भगवान महाकालेश्वर को पूजन करेंगे। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi's visit to Ujjain tomorrow, Congress leaders seen in hoardings in Tripund
उज्जैन में लगे होर्डिंग्स में कांग्रेस नेता के सिर पर लगा त्रिपुंड चर्चा का विषय है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच मार्च को उज्जैन नगरी में पहुंचेगी। यात्रा का आगमन मक्सी रोड से होगा। उज्जैन आगमन के बाद राहुल गांधी सबसे पहले महाकाल मंदिर जाकर भगवान महाकालेश्वर को पूजन करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मंगलवार को राहुल गांधी युवा अधिकार रैली के रूप में महाकाल चौराहा से गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होते हुए देवासगेट चौराहा तक रोड शो करेंगे। वे वाहन में सवार रहकर जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए आगे बढ़ेंगे। रोड शो के समापन पर देवासगेट चौराहे पर राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद यात्रा के साथ राहुल गांधी बडऩगर मार्ग की तरफ आगे बढ़ेंगे। यात्रा का रात्रि विश्राम इंगोरिया में रहेगा। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और शहर में भी होर्डिंग-बैनर लगा दिए गए है। लेकिन शहर में लगे भारत जोड़ो नया यात्रा के होर्डिंग अनायास ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, क्योंकि इन होर्डिंग में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के सिर पर त्रिपुंड लगा हुआ है। जोकि शहर भर में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतर्गत प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों में राहुल गांधी उज्जैन में युवा अधिकार रैली निकालेंगे। बडऩगर में महिला संवाद होगा। इसमें राहुल गांधी महिलाओं के हित में काम करने वाले विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं के साथ चर्चा करेंगे। वहीं, उज्जैन में युवा अधिकार रैली होगी। इसमें वे अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं से संवाद करेंगे।


हर पॉइंट के लिए एक प्रभारी नियुक्त
कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा के पूरे रूट पर हर स्थान के लिए एक नेता को जिम्मेदारी दी गई है। स्वागत, रोड शो, नुक्कड़ सभा, दोपहर भोजन, रात्रि विश्राम ,संवाद और जनसभा के लिए सीनियर लीडर इंचार्ज बनाए गए हैं।

रोड शो के पहले महाकाल दर्शन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन 5 मार्च को मक्सी से होगा। मक्सी में दोपहर का भोजन होगा। फिर यहीं पर परीक्षार्थियों से राहुल गांधी संवाद करेंगे। यहां स्वप्निल कोठारी, विक्रांत भूरिया और आशुतोष चौकसे प्रभारी बनाए गए हैं। इसके बाद कायथा में विधायक महेश परमार और विजयगंज मंडी में मनोज राजानी के नेतृत्व में स्वागत होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed