फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal was decorated in such a way during Bhasmarti that the devotees kept watching

Ujjain News: बाबा महाकाल का खुला तीसरा नेत्र...भस्मारती में ऐसे श्रृंगारित हुए कि देखते रह गए भक्त

Mon, 02 Dec 2024 08:04 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2024 08:04 AM IST
सार

Ujjain: आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे, जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का त्रिनेत्र से आकर्षक श्रृंगार किया गया। 

विज्ञापन
Baba Mahakal was decorated in such a way during Bhasmarti that the devotees kept watching
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर मे सोमवार को भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का त्रिनेत्र से आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को आकर्षक रूप से सजाया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे, जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीष माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान त्रिनेत्र से ऐसा श्रृंगार किया गया कि सब देखते ही रह गए।
विज्ञापन


आज श्री महाकालेश्वर भगवान का भांग, ड्रायफ्रूट व पुष्पों की माला से श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नक्षेत्र में खाद्य सामग्री दान में प्राप्त

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति  द्वारा संचालित निःशुल्क अन्नक्षेत्र में श्री महाकालेश्वर भगवान के परम भक्त  द्वारा 5 लाख की भोजन सामग्री दान प्राप्त हुई।  श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित श्री महाकालेश्वर निशुल्क अन्नक्षेत्र में उज्जैन के समाजसेवी के माध्यम से रुपये 5 लाख की भोजन सामग्री दान में प्राप्त हुई है। दानदाता  द्वारा उनका नाम गुप्त रखने का निवेदन किया गया है। 


दान सामग्री 2 ट्रकों के माध्यम से अन्नक्षेत्र में पहुचायी गई है। जिसमे 6390 किलो आटा, तुवर दाल 1260 किलो, 50 नग तेल (750 लीटर) के डब्बे हैं। इस दौरान प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, श्री महाकालेश्वर मन्दिर के समिति सदस्य राम पुजारी , पुजारी राजेश शर्मा, पुजारी आकाश शर्मा , सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, समाजसेवी अभय यादव आदि द्वारा माँ अन्नपूर्णा का पुजन किया गया व दानदाता को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed