{"_id":"69073bd1572b2ca6120243ec","slug":"baba-mahakals-second-procession-will-be-given-tomorrow-in-the-form-of-chandramouleshwar-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3582933-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाबा महाकाल की दूसरी सवारी कल, चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप में देंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाबा महाकाल की दूसरी सवारी कल, चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप में देंगे दर्शन
Sun, 02 Nov 2025 05:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 05:42 PM IST
सार
भगवान श्री महाकालेश्वर चंद्रमौलेश्वर के रूप में अपनी प्रजा को दर्शन देने व उनका कुशलक्षेम जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। कार्तिक माह की द्वितीय सवारी सोमवार कल 3 नवंबर 2025 को सभामंडप में सायं चार बजे निकलेगी।
विज्ञापन
बाबा महाकाल
विस्तार
श्रावण-भाद्रपद माह की तरह श्री महाकालेश्वर भगवान की कार्तिक माह की द्वितीय सवारी सोमवार 3 नवंबर 2025 को सभामंडप में सायं चार बजे विधिवत पूजन-अर्चन के बाद राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली जाएगी।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि मंदिर परिसर स्थित सभामण्डप में पूजन उपरांत भगवान श्री महाकालेश्वर चंद्रमौलेश्वर के रूप में अपनी प्रजा को दर्शन देने व उनका कुशलक्षेम जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। श्री चंद्रमौलेश्वर भगवान की सवारी में श्री महाकालेश्वर बैंड, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान आदि के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट क्षिप्रा तट पहुंचेगी, वहां मां क्षिप्रा के जल से पूजन के पश्चात भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर की सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोड की धर्मशाला, कार्तिक चोक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चोराहा, छत्री चोक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चोराहा होते हुए पुनः महाकाल मंदिर पहुंचेगी। श्री महाकालेश्वर भगवान की तृतीय सवारी 10 नवम्बर 2025 तथा चतुर्थ (राजसी) सवारी 17 नवम्बर 2025 को निकाली जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर में बना 65 वीं बार ग्रीन काॅरिडोर, महिला वकील ने दी चार को जिंदगी
विज्ञापन

बाबा महाकाल
