फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Rajasthan MLA Baba Balaknath Reached Mahakaleshwar Temple, Worshipped Photos

Ujjain: राजस्थान विधायक बालकनाथ पहुंचे महाकालेश्वर दरबार, गर्भगृह में पूजन-अर्चन कर नंदी हॉल में ध्यान लगाया

Mon, 15 Jan 2024 03:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 03:30 PM IST
सार

 Ujjain Mahakal Temple: राजस्थान के विधायक महंत बालकनाथ योगी श्री महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे। गर्भगृह में पूजन-अर्चन किया और फिर नंदी हॉल में ध्यान लगाया।

विज्ञापन
Ujjain News: Rajasthan MLA Baba Balaknath Reached Mahakaleshwar Temple, Worshipped Photos
बालकनाथ पहुंचे महाकालेश्वर दरबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के सदस्य महंत बालकनाथ योगी सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन व अभिषेक किया। इस दौरान पीरयोगी रामनाथ महाराज गादीपति भर्तृहरि गुफा पूजन में सभी के साथ सम्मिलित हुए। 

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के विधायक बालकनाथ योगी बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। जहां पुरोहित नवनीत शर्मा और रूपम शर्मा के द्वारा बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन अभिषेक करवाया गया। इस दौरान विधायक बालकनाथ योगी ने कुछ देर गर्भगृह में बाबा महाकाल का ध्यान लगाया। उसके बाद नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना कही। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा 'गुरु', उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा महंत बालकनाथ जी का स्वागत व सम्मान किया गया। 
विज्ञापन




अयोध्या में श्री रामलला विराजे, राम राज्य स्थापित हो
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद महंत बालकनाथ ने कहा, मकर संक्रांति पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। बाबा महाकाल से मैंने यही कामना की है कि पूरे राष्ट्र में सुख समृद्धि रहे। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला विराजने वाले हैं। मेरी तो बाबा महाकाल से यही कामना है कि एक ओर श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो और दूसरी ओर भारत देश में रामराज्य स्थापित हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
सांसद अनिल फिरोजिया और महंत बालकनाथ महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर में झाड़ू लगाई और स्वच्छता का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed