फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal's reception will be held on March 4, invitation letter printed

Mahakaleshwar: बाबा महाकाल के विवाह के बाद अब होगा रिसेप्शन, आमंत्रण पत्र छपे, चार मार्च को होगा नगर भोज

Wed, 01 Mar 2023 10:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 10:51 AM IST
सार

भगवान के विवाह का रिसेप्शन पिछले 23 वर्षों से लगातार हो रहा है। राजाधिराज भगवान महाकाल के विवाह के सहभोज के लिए जो पत्रिका छपाई गई है, वह भी आकर्षण का केंद्र है।  

विज्ञापन
Baba Mahakal's reception will be held on March 4, invitation letter printed
चार मार्च को होगा बाबा महाकाल का रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकाल के विवाह का महोत्सव कई दिनों तक लगातार चलता है। इसी कड़ी में महाकालेश्वर मंदिर शयन आरती भक्त मंडल द्वारा चार मार्च को भगवान के विवाह का रिसेप्शन दिया जा रहा है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी महा प्रदोष पर्व काल पर भगवान महाकाल के विवाह का भोज आयोजित हो रहा है। इस नगर भोज मे बड़ी संख्या में भक्त प्रसादी ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं। आयोजन समिति से जुड़े महेंद्र कटियार ने बताया कि भगवान के विवाह का रिसेप्शन पिछले 23 वर्षों से लगातार हो रहा है। राजाधिराज भगवान महाकाल के विवाह के सहभोज के लिए जो पत्रिका छपाई गई है, वह भी आकर्षण का केंद्र है। आयोजन में साधु-संत, महामंडलेश्वर  सहित आम लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। 
विज्ञापन


यह लिखा है पत्रिका में
पत्रिका में राजा महाकालेश्वर और महारानी मां पार्वती के विवाह की समस्त जानकारी लिखी गई है।  महाकालेश्वर को स्वयंभू ब्रम्हांड नायक निवासी कैलाश पर्वत बताए गए हैं, जबकि मां पार्वती को सुपुत्री नैना देवी, पर्वतराज हिमालय, उत्तराखंड लिखा गया है। इसी प्रकार दर्शनाभिलाषी में रिद्धि सिद्धि, श्री गणेश, कार्तिकेय स्वामी सहित अन्य भगवान के नाम अंकित हैं। इसी कड़ी में विनीत के आगे नंदी महाराज, वीरभद्र, मणिभद्र, घंटा करण, कार्तिक मुख हनुमान, नाकोड़ा भैरव महाराज लिखा गया है। स्वागत की कड़ी में 33 करोड़ देवी देवताओं का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed