फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal got decorated today in Bhasma Aarti by wearing a garland of currency notes

Ujjain News: भस्मआरती में नोटों की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड और त्रिनेत्र से किया गया श्रृंगार

Sun, 17 Nov 2024 08:12 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2024 08:12 AM IST
सार

Ujjain Mahakal Bhasam Aarti: भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें उन्हें नोटों की माला पहनाई गई और त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजाया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

विज्ञापन
Baba Mahakal got decorated today in Bhasma Aarti by wearing a garland of currency notes
करें बाबा महाकाल के दर्शन।

विस्तार

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान रविवार को बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को त्रिपुंड, चंद्रमा, और रुद्राक्ष की माला पहनाकर सजाया गया। इससे पहले भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। इसके बाद भस्मारती की गई। 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रविवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान कराया गया, फिर पंचामृत अभिषेक कर केसर युक्त जल अर्पित किया गया। 
विज्ञापन


भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें उन्हें नोटों की माला पहनाई गई और त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजाया गया। इसके  बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्मारती के दर्शन किए और इसकी व्यवस्था का लाभ उठाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप के दर्शन कर "जय श्री महाकाल" का उद्घोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें तस्वीरें...
 

भस्मआरती मे आज नोटो की माला पहनकर सज गए बाबा महाकाल....त्रिपुंड और त्रिनेत्र से हुआ श्रृंगार

 

भस्मआरती मे आज नोटो की माला पहनकर सज गए बाबा महाकाल....त्रिपुंड और त्रिनेत्र से हुआ श्रृंगार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed