{"_id":"6743e78939024c9402041759","slug":"baba-mahakal-dressed-up-in-bhasma-aarti-with-bhang-makeup-surya-and-vaishnav-tilak-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2351411-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: भांग का श्रृंगार, सूर्य और वैष्णव तिलक लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, भक्त बोले- जय महाकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: भांग का श्रृंगार, सूर्य और वैष्णव तिलक लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, भक्त बोले- जय महाकाल
Mon, 25 Nov 2024 08:49 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:49 AM IST
सार
Ujjain: बाबा महाकाल को भांग सूर्य और वैष्णव तिलक से सजाया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
विज्ञापन
बाबा महाकाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान आज सोमवार को बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को भांग सूर्य और वैष्णव तिलक से सजाया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीष माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सोमवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान ऐसा श्रृंगार किया गया, जिसमें श्री महाकालेश्वर भगवान को न सिर्फ भांग से सजाया गया, बल्कि उनका वैष्णव तिलक से आलौकिक स्वरूप मे श्रृंगार भी किया गया।
जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।