फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal dressed in the form of Shri Ganesh in Wednesday's Bhasmarti

Ujjain News: भस्मारती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दर्शन, मंदिर में गूंजा जय महाकाल

Wed, 13 Nov 2024 09:23 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2024 09:23 AM IST
सार

भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल को श्री गणेश स्वरूप में सजाया गया। इसके बाद फूलों की माला से श्रृंगार किया गया और महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

विज्ञापन
Baba Mahakal dressed in the form of Shri Ganesh in Wednesday's Bhasmarti
बुधवार की भस्मारती मे श्री गणेश स्वरूप मे सजे बाबा महाकाल...भक्तों ने किए दर्शन गूंजा जय महाका

विस्तार

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान आज बुधवार को बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को श्री गणेश स्वरूप में सजाया गया। इससे पहले बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। इसके बाद विधिवधान से भस्मारती की गई। 

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर बुधवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद भगवान को सबसे पहले गर्म जल से स्नान कराया गया, पंचामृत अभिषेक किया गया और फिर केसर युक्त जल अर्पित किया गया। भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल को श्री गणेश स्वरूप में सजाया गया। इसके बाद फूलों की माला से श्रृंगार किया गया और महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्मारती के दर्शन किए और इस भव्य आयोजन का लाभ लिया। इस दौरान भक्तों ने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष किया।
विज्ञापन


देखें तस्वीरें...

बुधवार की भस्मारती मे  श्री गणेश स्वरूप मे सजे बाबा महाकाल...भक्तों ने किए दर्शन गूंजा जय महाका

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार की भस्मारती मे  श्री गणेश स्वरूप मे सजे बाबा महाकाल...भक्तों ने किए दर्शन गूंजा जय महाका

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed