फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal dressed in the form of Shri Ganesh in Bhasma Aarti

Ujjain News: भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए निराले स्वरूप के दर्शन

Sun, 02 Feb 2025 08:35 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 08:35 AM IST
सार

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया।

विज्ञापन
Baba Mahakal dressed in the form of Shri Ganesh in Bhasma Aarti
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालो के काल बाबा महाकाल आज भस्म आरती के दौरान श्री गणेश स्वरूप मे श्रंगारित हुए। इस दौरान बाबा महाकाल भांग, चंद्र,  बेलपत्र और ॐ से सजे और फिर उन्होंने भस्म रमाई। जिसके बाद भक्तो ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप मे श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखता ही रह गया।
विज्ञापन

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसे देखकर भक्त बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हो गए और जय श्री महाकाल, जय श्री गणेश का उद्घोष करने लगे। जिसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों को नि:शुल्क भोजन प्रसादी उपलब्ध करवा रही श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति
श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में दानदाता अपने परिवारजनों के जन्मदिवस, पुण्यतिथि, विवाह वर्षगॉठ आदि अवसरों पर एक समय के भोजन प्रसाद हेतु 25 हजार की राशि देकर भोजन प्रसाद करवा सकते है, तथा एक पूरे दिन के भोजन प्रसादी हेतु 51 हजार की राशि मंदिर प्रबन्ध समिति के कोष में जमा कर भोजन प्रसादी की व्यवस्था करवा सकते है। साथ ही इच्छानुसार अन्नदान भी कर सकते है।


नि:शुल्क अन्नक्षेत्र श्रद्धालुओं के श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन उपरांत नि:शुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहती है | जहां वर्षभर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर श्री महाकालेश्वर नि:शुल्क अन्नक्षेत्र  में भोजन प्रसादी ग्रहण करते है। इस हेतु मंदिर के निर्गम द्वार के पास प्रांगण में व श्री महाकाल महालोक में सप्तऋषि के पास अन्नक्षेत्र में भोजन हेतु कूपन वितरण का काउंटर स्थापित है । इन दोनों स्थानों से प्रातः 11:30 से 01:30 व अपराह्र 03:30 से 7:00 बजे तक  कूपन प्राप्त कर श्रद्धालु त्रिवेणी संग्रहालय के समीप स्थित अन्नक्षेत्र में भोजन प्रसाद ग्रहण कर सकते है।

साथ ही काउन्टर पर ही अन्नदान हेतु राशि जमाकर रसीद भी प्राप्त कर सकते है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व 2025 पर श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र द्वारा व्रत होने से भक्तों हेतु नि:शुल्क फलहार की व्यवस्था की जायेगी। श्रद्धालुओं को नि:शुल्क अन्नक्षेत्र जानकारी देनें हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कंट्रोल रूम से सतत सूचना प्रसारित की जाती है। यदि भक्त श्री महाकालेश्वर निशुल्क अन्नक्षेत्र में बिना कूपन लिए भी जाते है तो यात्री का आधार कार्ड देखकर उन्हें प्रवेश दिया जाता है। श्री महाकालेश्वर नि:शुल्क अन्नक्षेत्र प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित किया जाता है। इसके अतिरिक्त मंदिर द्वारा संचालित गौशाला, चिकित्सा, व श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान आदि  प्रकल्पों में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी कर सकते है।

भस्म आरती मे श्री गणेश स्वरूप मे सजे बाबा महाकाल, भक्तो ने किए निराले स्वरूप के दर्शन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed