फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal decorated with Vaishnav Tilak in Bhasma Aarti...decorated with hemp and dry fruits

Ujjain News: भस्म आरती में वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल, भांग और डायफ्रूट से किया श्रृंगार

Fri, 16 Aug 2024 07:47 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 16 Aug 2024 07:47 AM IST
सार

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि द्वादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर श्रृंगार किया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। 

विज्ञापन
Baba Mahakal decorated with Vaishnav Tilak in Bhasma Aarti...decorated with hemp and dry fruits
भस्म आरती मे वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल.......भांग और डायफ्रूट से हुआ श्रंगार

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर शुक्रवार को बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए रात 3 बजे जागे। भस्म आरती के पहले वीरभद्र और मानभद्र से आज्ञा लेकर और घंटी बजाकर सबसे पहले चांदी द्वार खोला गया। गर्भग्रह में भगवान का जलाभिषेक और पूजन दर्शन कर श्रृंगार किया गया, उसके बाद भस्म आरती की गई।  
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर आज सुबह 3 बजे भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान का शुद्ध जल से स्नान और पंचामृत स्नान करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि द्वादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर श्रृंगार किया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन


पांच व्हीलचेयर दान की
श्री महाकालेश्वर मंदिर मे बेंगलुरु से पधारे अरुण धती द्वारा पं. पियूष चतुर्वेदी, पं.विपुल चतुर्वेदी की प्रेरणा से 5 नग व्हीलचेयर मंदिर समिति सदस्य पं.राजेंद्र गुरुजी की उपस्तिथि में दान की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा गुरुजी द्वारा रसीद प्रदान कर दानदाता का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भस्म आरती मे वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल.......भांग और डायफ्रूट से हुआ श्रंगार

 

भस्म आरती मे वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल.......भांग और डायफ्रूट से हुआ श्रंगार

 

भस्म आरती मे वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल.......भांग और डायफ्रूट से हुआ श्रंगार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed