फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal decorated with mawa and dry fruit during Bhasma Aarti

Ujjain: भस्म आरती में मावे और डॉयफ्रूट से सजे बाबा महाकाल, मोगरे की माला पहनाई; चारों ओर गूंजा जय श्री महाकाल

Sat, 01 Jun 2024 09:02 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 01 Jun 2024 09:02 AM IST
सार

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी और दशमी तिथि पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया।

विज्ञापन
Baba Mahakal decorated with mawa and dry fruit during Bhasma Aarti
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मदिंर में आज भस्म आरती में मावे और डॉयफ्रूट से बाबा महाकाल को सजाया गया। इसके बाद मोहरे की माला पहनाई गई। फिर प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज नवमी दशमी तिथि व शनिवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का मावे और डॉयफ्रूट से विशेष श्रृंगार कर बाबा महाकाल को नवीन मुकुट और मोगरे की माला से सजाया गया और बाद में कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। 

विज्ञापन


बाबा के भक्त ने चांदी का छत्र दान किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में देहरादून से आये भक्त श्री सुभाषचंद्र शर्मा द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुरोहित नवनीत शर्मा, रूपम शर्मा की प्रेरणा से 843.400 ग्राम चांदी का छत्र दान किया गया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के भस्मार्ती व्यवस्था प्रभारी अधिकारी आशीष दुबे द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति  प्रबंध समिति में लगभग 304 कर्मचारी विभिन्न इकाईयों में कार्यरत है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अन्तर्गत कार्यरत कर्मचारी सोना बाई को कार्यालयीन अभिलेख अनुसार माह मई 2024 में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर लेने के कारण आज सेवानृवित्त किया गया। सोना बाई द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में अन्नक्षेत्र, धर्मशाला सहित अनेकों अवसर पर सेवाएं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed