फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal decorated with Bhang makeup in Bhasma Aarti, also wore Mundamala

Ujjain News: भांग से श्रृंगार कर सजे बाबा महाकाल, मुंडमाला भी पहनी, फिर रमाई गई भस्म आरती

Wed, 05 Feb 2025 09:42 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2025 09:42 AM IST
सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भस्म आरती में हजारों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
Baba Mahakal decorated with Bhang makeup in Bhasma Aarti, also wore Mundamala
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कालों के काल बाबा महाकाल भस्म आरती में भांग से श्रृंगारित हुए। बाबा महाकाल को चंद्र, बेलपत्र और मुंड माला से सजाया गया और फिर भस्म रमाई गई। इससे पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, वह देखता ही रह गया।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह, माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर आज बुधवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से अभिषेक किया गया और प्रथम घंटा बजाकर "हरि ओम" का जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन


पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसे देखकर भक्त बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हो गए और "जय श्री महाकाल" का उद्घोष करने लगे। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटितीर्थ कुण्ड पर नर्मदा जयंती उत्सव मनाया गया
श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित कोटितीर्थ कुण्ड पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नर्मदा जयंती उत्सव पूर्ण उल्लास के साथ मनाया गया। मां नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में कोटितीर्थ कुण्ड पर 11 ब्राह्मणों द्वारा लघुरुद्राभिषेक किया गया। उसके पश्चात सायं 7 बजे मंदिर के पुजारी, पुरोहित परिवार के द्वारा कुण्ड के आस-पास 1100 दीपक प्रज्वलित किए गए। मां नर्मदा की झांकी सजाई गई और फिर आरती की गई। आरती में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, रजत मेहता, पं. घनश्याम शर्मा, दिनेश पुजारी, पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु), सुभाष शरण आदि के साथ ही पुजारी एवं पुरोहित परिवार समेत शामिल हुए। 
 

भस्म आरती मे भांग के श्रृंगार से सजे बाबा महाकाल, मुंडमाला भी पहनी

 

भस्म आरती मे भांग के श्रृंगार से सजे बाबा महाकाल, मुंडमाला भी पहनी

 

भस्म आरती मे भांग के श्रृंगार से सजे बाबा महाकाल, मुंडमाला भी पहनी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed