फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal blessed the devotees by burning ashes.

Ujjain News: भस्म रमाकर बाबा महाकाल ने भक्तों को दिया आशीष, त्रिनेत्र के साथ हुआ सर्पों से श्रृंगार

Wed, 24 Jan 2024 08:24 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 24 Jan 2024 08:24 AM IST
सार

Ujjain News: पोष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी बुधवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आलोकित स्वरूप मे श्रृंगार किया गया। इस दौरान पहले बाबा महाकाल का त्रिनेत्र लगाकर सर्पों से श्रृंगार हुआ फिर उन्होंने भस्म रमाई और उसके बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण करवाया। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारों भक्तों ने किए।

विज्ञापन
Baba Mahakal blessed the devotees by burning ashes.
भस्म रमाकर बाबा महाकाल ने भक्तों को दिया आशीष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों के द्वारा भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया, जिसके बाद कपूर आरती की गई।

विज्ञापन


जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया और भगवान को बिल्व पत्र अर्पित कर और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर श्रृंगारित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
विज्ञापन


जय श्री महाकाल की गूंज
भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल का त्रिनेत्र लगाकर सर्पों से श्रृंगार किया गया और मुकुट धारण करवाकर आभूषण भी पहनाए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed