{"_id":"65e69bdb157647d6440e9636","slug":"baba-mahakal-bhasmarti-wearing-garland-of-peacock-feathers-actress-simrat-kaur-visited-mahakaleshwr-temple-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मोर पंख की माला पहनकर भस्मारती में सजे बाबा महाकाल, अभिनेत्री सिमरत कौर ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मोर पंख की माला पहनकर भस्मारती में सजे बाबा महाकाल, अभिनेत्री सिमरत कौर ने किए दर्शन
Tue, 05 Mar 2024 09:43 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Mar 2024 09:43 AM IST
सार
श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची अभिनेत्री सिमरत कौर ने कहा कि भस्म आरती में मुझे क्या अनुभव हुआ मैं यह शब्दों में नहीं बता सकती। इस आनंद को लेने के लिए आपको बाबा महाकाल के दरबार में आना पड़ेगा। क्योंकि, यह आनंद जिंदगी में सिर्फ एक ही बार मिलता है।
विज्ञापन
बाबा महाकाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज फाल्गुन कॄष्ण पक्ष की दशमी पर मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया और कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को रजत का मुकुट, रुद्राक्ष व मोर पंख की माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल का श्रंगार अखरोट, काजू और चेरी से कर उन्हें मोर पंख की माला पहनाकर नमकीन व पान का भोग भी लगाया गया था। बाद में बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री यादव ने किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन
केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने मंत्री का स्वागत-सम्मान किया।
विज्ञापन
भक्त ने एंबुलेंस दी दान
श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली के दानदाता विशाल गुप्ता और खंडेलवाल आनंद परिषद द्वारा एक मारुति इको वेन श्री महाकालेश्वर भगवान के चरणों में अर्पित की गई थी। जिसकी अनुमनित राशि रुपये 6 लाख 50 हज़ार है। अब खण्डेलवाल आनंद परिषद, उज्जैन ने करीब 1 लाख 65 हजार रुपये की लागत से इसे एंबुलेंस में परिवर्तित कर श्री महाकालेश्वर मंदिर को भक्तों की सुविधा के लिए प्रदान किया गया। दानदाता ने बताया गया कि एंबुलेंस में में ऑक्सीजन कन्सेंडर मशीन (जिसकी सहायता से ऑक्सीजन कभी खत्म नहीं होगी), ऑटोमेटिक स्ट्रेचर, माइक सिस्टम समेत सभी सुविधाएं हैं। एंबुलेस श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल व मंदिर प्रबंध समिति की चिकित्सा इकाई के प्रभारी डॉक्टर देवेन्द्र परमार द्वारा प्राप्त की गई। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के वाहन शाखा प्रभारी उमेश दीक्षित, प्रकाश शर्मा, पं. दीलिप उपाध्याय (चमू गुरु) , दानदाता धर्मेन्द्र गुप्ता, अजय जसोरिया, सिद्धेश्वर दास, अशोक खंडेलवाल, महेश खंडेलवाल, मुकेश मेंठी आदि उपस्थित थे।
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री सिमरत कौर रंधावा
तेलुगु सिनेमा और बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री सिमरत कौर रंधावा आज महाकाल के दरबार में पहुंची और भस्म आरती में शामिल होकर भगवान के दर्शन किए।
अभिनेत्री सिमरत कोर ने करीब 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की अराधना की। दर्शन करने के बाद अभिनेत्री सिमरत कोर ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन बहुत अच्छे हुए। प्रबंध समिति की व्यवस्थाएं बेहतर हैं। भस्म आरती में मुझे क्या अनुभव हुआ मैं यह शब्दों में नहीं बता सकती। इस आनंद को लेने के लिए आपको बाबा महाकाल के दरबार में आना पड़ेगा। क्योंकि, यह आनंद जिंदगी में सिर्फ एक ही बार मिलता है। बाबा महाकाल के दर्शन बहुत अच्छे से हुए जय श्री महाकाल।
जानिए कौन हैं सिमरत कौर रंधावा
सिमरत कौर एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करती हैं। वह 2023 में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने हिंदी फिल्म 'गदर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जब सिमरत कौर कॉलेज में अपनी पढ़ाई कर रही थीं, तब उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी और विभिन्न ब्रांडों और विज्ञापनों के लिए अलग-अलग असाइनमेंट साइन किए। उन्होंने अपना तेलुगु डेब्यू किया जब वह 2017 में फिल्म "प्रेमथो मी कार्तिक" में दिखाई दीं। इसके बाद, उन्होंने 2018 में "परिचयम्" और "सोनी" जैसी फिल्मों में काम किया। सिमरत मूल रूप से पंजाबी हैं। उनका जन्म 16 जुलाई, 1997 को मुंबई में हुआ था। भले ही 'गदर' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, लेकिन बड़े पर्दे पर उन्होंने तेलुगु फिल्म के जरिए 2017 में ही दस्तक दे दी थी। 'प्रोमाथो मी' से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ अन्य फिल्मों में भी नजर आईं। वह मीका सिंह के रोमांटिक गाने 'तेरे बिन जिंदगी' में भी नजर आ चुकी हैं।
