फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal Bhasm Aarti Darshan July 8, 2024

Ujjain News: भस्म आरती के बाद वैष्णव तिलक से सजाए गए बाबा महाकाल, मस्तक पर चंद्रमा, बेलपत्र की माला से शृंगार

Mon, 08 Jul 2024 10:56 AM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:56 AM IST
सार

उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। सोमवार सुबह चार बजे भस्म आरती के दौरान बाबा का भव्य शृंगार किया गया।  

विज्ञापन
Baba Mahakal Bhasm Aarti Darshan July 8, 2024
भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आज कुछ ऐसा श्रंगार हुआ

विस्तार

बाबा महाकाल के दरबार में रोज सुबह चार बजे होने वाली भस्म आरती के दौरान सोमवार को बाबा का ऐसा अद्भुत शृंगार किया गया कि दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु मंत्र-मुग्ध हो गए। उन्होंने जय श्री महाकाल का जयघोष किया।
विज्ञापन


आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया के महासंयोग पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे सोमवार सुबह चार बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारी ने गर्भगृह मे स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। फिर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण करवाया गया। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज भस्मआरती में बाबा महाकाल को वैष्णव तिलक व त्रिपुंड लगाया। मस्तक पर चंद्रमा और गले में बेलपत्र की माला पहनाकर शृंगार किया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


बाबा महाकाल नए-नए स्वरूपों मे देते हैं दर्शन
ऐसा नहीं है कि बाबा महाकाल ने सोमवार को ही निराले स्वरूप में दर्शन दिए हैं। इसके पूर्व भी प्रत्येक विशेष पर्व पर बाबा महाकाल का अलग-अलग स्वरूपों में शृंगार किया जाता है। कभी बाबा महाकाल अर्धनारीश्वर स्वरूप में दर्शन देते हैं तो कभी भगवान श्री राम, भगवान श्री हनुमान जैसे स्वरूपों में। सोमवार सुबह भी भस्म आरती के दौरान जब भक्तों को भगवान के दर्शन हुए तो पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आज कुछ ऐसा श्रंगार हुआ

भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आज कुछ ऐसा शृंगार हुआ। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed