फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal adorned with Bhang makeup and third eye, devotees took darshan

Ujjain News: भांग का श्रृंगार, तीसरा नेत्र लगाकर सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दर्शन

Fri, 08 Nov 2024 07:55 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2024 07:55 AM IST
सार

बाबा महाकाल को भस्मारती के दौरान मस्तक पर तीसरा नेत्र लगाकर फूलों और भांग से श्रृंगारित किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

विज्ञापन
Baba Mahakal adorned with Bhang makeup and third eye, devotees took darshan
करें बाबा महाकाल के दर्शन।

विस्तार

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान आज शुक्रवार को बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल के मस्तक पर तीसरा नेत्र लगाया गया। इसके पहले भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे, इसके बाद भस्मारती की गई।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर शुक्रवार को आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाया गया और फिर केसर युक्त जल अर्पित किया गया। बाबा महाकाल को भस्मारती के दौरान मस्तक पर तीसरा नेत्र लगाकर फूलों और भांग से श्रृंगारित किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्मारती के दर्शन किए और भस्मारती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर "जय श्री महाकाल" का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


भस्मारती के नियम
भस्मारती के दर्शन करने के लिए कुछ खास नियम हैं। यहां आरती करने का अधिकार केवल पुजारियों को होता है, बाकी लोग केवल इसे देख सकते हैं। महिलाओं को आरती के समय घूंघट करना पड़ता है। माना जाता है कि उस वक्त भगवान शिव निराकार स्वरूप में होते हैं, और महिलाओं को भगवान के इस स्वरूप के दर्शन करने की अनुमति नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें तस्वीरें..
 

भांग का श्रृंगार तीसरा नेत्र लगाकर सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दर्शन चारों ओर गूंजा जय श्री

 

भांग का श्रृंगार तीसरा नेत्र लगाकर सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दर्शन चारों ओर गूंजा जय श्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed