{"_id":"643e5f1eeeef8f88510795b5","slug":"anupama-fame-actress-nidhi-shah-reached-to-visit-mahakal-participated-in-bhasmarti-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: भगवान विष्णु को लेकर महाकाल के दर्शन करने पहुंची अनुपमा फेम एक्ट्रेस निधि शाह, भस्मारती में हुईं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: भगवान विष्णु को लेकर महाकाल के दर्शन करने पहुंची अनुपमा फेम एक्ट्रेस निधि शाह, भस्मारती में हुईं शामिल
Tue, 18 Apr 2023 02:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:43 PM IST
सार
सोमवार को अनुपमा फेम एक्ट्रेस निधि शाह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची और भस्मारती में शामिल हुईं।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दरबार में निधि शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा महाकाल के दरबार में रोजाना ही वीआईपी भक्तों का तांता लगा रहता है। सोमवार टीवी कलाकार निधि शाह अपने परिवार समेत बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची खास बात ये रही कि वह अपने साथ भगवान विष्णु की प्रतिमा लेकर मंदिर पहुंची थी। एक्ट्रेस ने सपरिवार बाबा के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुई साथ ही भगवान विष्णु को भी बाबा महाकाल के दर्शन कराए।
सोमवार सुबह विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में टीवी धारावाहिक अनुपमा में किंजल की भूमिका निभाने वाली निधि शाह ने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वह अपने साथ भगवान विष्णु को बाबा महाकाल से मिलवाने के लिए साथ लेकर आई थीं। निधि शाह ने नंदी हाल में बैठकर भस्मआरती के दर्शन किए। आरती के बाद बाबा महाकाल का पूरे परिवार ने जलाभिषेक किया। भस्म आरती में शामिल होने के बाद निधि शाह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती के बहुत अच्छे दर्शन हुए हैं। भस्म, पंचामृत अभिषेक और आरती देख रोम रोम भक्ति मय हो गया। आरती में शामिल होकर बहुत खुश हुं। मैं भगवान महाकाल के दर्शन करवाने के लिए विष्णु को साथ लेकर आई थी, सभी ने भगवान के साथ दर्शन किया हैं। निधि ने कहा कि बाबा महाकाल का धन्यवाद जिन्होंने मुझे और मेरे परिवार को इतने अच्छे दर्शन दिए। उन्होंने यह भी बताया कि अनुपमा में अच्छा काम कर रही हूं। आने वाले दिनों में वेब सीरीज और अन्य धारावाहिकों में काम करूंगी।