फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Annakshetra of Shri Mahakaleshwar Temple 30 thousand devotees took food prasad in the month of Shravan.

Ujjain News: महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में 30 हजार भक्तों ने किया भोजन, उपवास पर कराया जाता है फलाहार

Sat, 27 Jul 2024 05:15 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:15 PM IST
सार

महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में श्रावण माह के पहले सोमवार को फलाहार वितरित किया गया। पांच क्विंटल साबुदाने की खिचड़ी, आमटी, चिप्स आदि बनाए गए थे। 26 जुलाई तक 30 हज़ार भक्तों ने अन्नक्षेत्र में भोजन प्रसाद ग्रहण किया है।

विज्ञापन
Annakshetra of Shri Mahakaleshwar Temple 30 thousand devotees took food prasad in the month of Shravan.
श्रावण मास मे 30 हज़ार भक्तो ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति 2004 से निशुल्क अन्नक्षेत्र का संचालन कर रही है। मंदिर प्रबंध समिति ने महाकाल के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था की है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक मृणाल मीना का कहना है कि श्रावण माह के प्रथम सोमवार को फलाहार वितरण किया गया। लगभग पांच कुंटल साबुदाने की खिचड़ी, आमटी, चिप्स आदि बनाए गए। पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने फलाहार ग्रहण किया। 22 से 26 जुलाई तक लगभग 30 हजार भक्तों ने अन्नक्षेत्र में भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन


श्रावण माह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर श्री महाकालेश्वर निशुल्क अन्नक्षेत्र में भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं। इस हेतु मंदिर के निर्गम द्वार वाले प्रांगण में अन्नक्षेत्र के भोजन हेतु कूपन वितरण का काउंटर स्थापित है। यहां से कूपन प्राप्त कर श्रद्धालु त्रिवेणी संग्रहालय के समीप स्थित अन्नक्षेत्र में भोजन प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र में दानदाता अपने परिजनों के जन्मदिवस, पुण्यतिथि, विवाह वर्षगांठ आदि अवसरों पर एक समय के भोजन प्रसाद हेतु 25 हजार रुपये की राशि देकर भोजन करवा सकते हैं, तथा एक पूरे दिन के भोजन प्रसादी हेतु 51 हजार की राशि मंदिर कोष में जमा कर भोजन प्रसादी की व्यवस्था करवा सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, मंदिर द्वारा संचालित गौशाला, चिकित्सा, और श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान आदि में भी श्रद्धानुसार दान किया जा सकता है। समय-समय पर मंदिर के अधिकारी, पुजारी, पुरोहितों, मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों और कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रावण मास मे 30 हज़ार भक्तो ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया

श्रावण मास में 30 हजार भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed